Virat Kohli Test Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य खिलाड़ी विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया है.. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें मिल रही थी कि कोहली ने अपने टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर बीसीसीआई को जानकारी दे दी है. मगर, अब कोहली ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखकर विदाई ले ली है. जिसके बाद फैन्स में काफी मायूसी देखी जा रही है. साथ ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज काफी सदमे वाला दिन है...
यह भी पढ़ें: Weather: अब दिखेगा गर्मी का सितम, पारा 45 डिग्री के पार पहुंचने का अलर्ट
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिया संन्यास
पिछले कुछ दिनों से आ रही रिपोर्ट्स सही साबित हुईं और भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट किया. विराट कोहली ने लिखा- 14 साल हो गए हैं जब मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू पहना था. ईमानदारी से कहूं तो, मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये फॉर्मेट मुझे इस मुकाम पर ले जाएगा. इसने मेरा टेस्ट लिया, मेरे करियर को शेप दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जिंदगीभर याद रखने वाला हूं.
ये लिखा इमोशनल पोस्ट
"वाइट जर्सी में खेलना मेरे लिए बहुत स्पेशल बात है. शांत प्रक्रिया, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन वे हमेशा आपके साथ रहते हैं. मेरे लिए इस फॉर्मेट से दूर जाना आसान नहीं है. लेकिन ये इसका सही समय है. मैंने इसे वह सब कुछ दिया है जो मेरे पास था, और इसने मुझे मेरी अपेक्षा से कहीं अधिक वापस दिया है. मैं दिल से आप सभी का आभारी हूं. खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने ड्रेसिंग रूम शेयर किया और हर एक व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस सफर में खास महसूस कराया. मैं अपने टेस्ट करियर को हमेशा मुस्कुराहत के साथ याद करूंगा.,,