
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर को होना है. वहीं भारतीय टीम 15 अक्टूबर को ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई थी. इस वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. आमतौर पर कोहली सोशल मीडिया पर पर्सनल मैसेज कम ही शेयर करते हैं. मगर कोहली ने इस बार ये पोस्ट अपने फैंस के लिए की है. जिसको लेकर कई मतलब निकाले जा रहे हैं.
कोहली की सोशल मीडिया पोस्ट हो रही वायरल
सोशल मीडिया साइट X पर कोहली ने लिखा कि "असल में आप सिर्फ तभी फेल होते हैं, जब आप हार मानने का निर्णय कर लेते हैं." कोहली का यह पोस्ट अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट को लेकर फैन्स चर्चा कर रहे हैं कि आखिर इस बात का क्या मतलब हो सकता है? जिसके कमेंट में कुछ लोगों ने कमेंट में लिखा कि रिटायमरेंट की तैयारी है. वहीं कोहली के कुछ अन्य फैन्स ने लिखा कि वो वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. बता दें कि विराट कोहली टी20 इंटरनशेनल से संन्यास ले चुके हैं, पिछले साल इस फॉर्मेट का वर्ल्ड कप भारतीय टीम जीता था. बारबाडोस में वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था.
10 मई को कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
इस साल 10 मई को किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेने का फैसला कर लिया था. मगर वो वनडे फॉर्मेट में डटे हुए हैं, टीम इंडिया के लिए कोहली इस साल केवल चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलते दिखाई दिए थे. अब कोहली 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही 3 मैचों की ODI सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे , जहां रोहित शर्मा भी टीम में हैं. कोहली और रोहित नए वनडे कप्तान शुभमन गिल के अंडर यह सीरीज खेलेंगे
इसे भी पढ़ें : ICSI Recruitment 2025: ICSI में यंग प्रोफेशनल और असिस्टेंट यंग प्रोफेशनल के पदों पर निकली भर्ती, बिन परीक्षा और इंटरव्यू के सिलेक्शन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की 15 सदस्यीय ODI टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल.
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का ODI शेड्यूल-
19 अक्टूबर को पहला वनडे, पर्थ में होगा.
23 अक्टूबर को दूसरा वनडे, एडिलेड में खेला जाएगा.
25 अक्टूबर को तीसरा वनडे मुकाबला सिडनी में होगा.