Kannappa Box Office Collection Day 1: साउथ एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा 27 जून, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।इस फिल्म को देखरक आए दर्शकों ने इसे अच्छी बताया है। दर्शकों ने कहा फिल्म में आध्यात्मिक अनुभव पर आधारित थी और फिल्म के VFX और क्लाइमैक्स की खूब तारीफ हो रही है।फिल्म में प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल जैसे अभिनेताओं के अभिनय ने फिल्म को और अच्छा बना दिया है। जिनकी झलक भर से ही दर्शक भावुक हो रहे हैं। ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
फर्स्ट डे कलेक्शन
फिल्म कन्नप्पा ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है। कन्नप्पा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर नौ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के निर्देशक मुकेश कुमार सिंह हैं। इस फिल्म में विष्णु मांचू के अलावा मोहनलाल, अक्षय कुमार और प्रभास हैं।
फिल्म की स्टार कास्ट
साउथ एक्टर विष्णु मांचू कन्नप्पा में लीड रोल में हैं। तो वहीं साउथ एक्टर प्रभास ऋग्वेदिक योद्धा रुद्र का 45 मिनट का कैमियो रोल किया जिससे वह दर्शकों ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे हैं। जबकि, अक्षय कुमार भगवान शिव और काजल अग्रवाल माता पार्वती की भूमिका ने लोगों का रुख पौराणिक ग्रंथों की तरफ मोड़ दिया है। साथ ही मोहनलाल किरात योद्धा का रोल कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है।
फिल्म को ओटीटी पर रिलीज के लिए क्या वोले एक्टर
आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें विष्णु मांचू ने कहा कि उनकी फिल्म कन्नप्पा सिनेमाघरों में 10 सप्ताह पूरे करने के बाद ही ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। विष्णु मांचू ने कहा, “मेरे पास बहुत बड़ी फ्रीडम है, मेरी फिल्म 10 सप्ताह से पहले ओटीटी पर नहीं आएगी।यही मेरा सौदा है और भगवान की कृपा से, मेरे पास रिलीज का दबाव नहीं है।मेरा एकमात्र उद्देश्य दर्शकों को लिए अच्छा और सच दिखाना है।