अप्रैल का महीना आ गया है, इस अप्रैल के महीने में आप ओरछा, शिवपुरी और ग्वालियर की सैर कर सकते हैं। ये तीनों जगहें बेहद खूबसूरत हैं । दुनियाभर से टूरिस्ट इन जगहों की सैर के लिए आते हैं। ये जगहें आगरा से तकरीबन 150 किमी के दायरे में हैं। आप इन जगहों पर वीकएंड में जा सकते हैं।
ओरछा और शिवपुरी..
झांसी के आसपास अगर आप किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह घूमना चाहते हैं तो ओरछा आपके लिए बेस्ट है. ओरछा, मध्य प्रदेश के जिला निवाड़ी में आता है। यह एक ऐतिहासिक शहर है। यह शहर बेतवा नदी के किनारे बसा हुआ है । इस शहर की स्थापना 16 वीं शताब्दी में हुई थी। ओरछा में ऐसे कई महल, फोर्ट, भवन और मंदिर स्थित हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। आप यहां ओरछा किला, राम राजा मंदिर, जहांगीर महल और चतुर्भुज मंदिर की सैर कर सकते हैं।
पर्यटकों यहां रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं। ये झांसी से जगहे सिर्फ 18 किमी दूर है। इसके अलावा आप शिवपुरी की भी सैर कर सकते हैं, शिवपुरी की हसीन वादियां आपका दिल जीत लेंगी। शिवपुरी हिल स्टेशन भी मध्य प्रदेश का ही जिला है, यहां की हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर अट्रैक्ट करती है। शिवपुरी में पर्यटक माधव राष्ट्रीय उद्यान, सांख्य सागर झील, करेरा पक्षी अभ्यारण्य और सुल्तान गढ़ जा सकते हैं। यहां आप ट्रैकिंग कर सकते हैं, ग्वालियर से यहां की दूरी करीब 97 किमी है।
ग्वालियर
आप ग्वालियर जा सकते हैं, ग्वालियर में टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं। यहां आप ग्वालियर का किला घूम सकते हैं, इस किले को राजा मानसिंह तोमर ने बनवाया था । ग्वालियर का किला अपनी खूबसूरत स्थापत्य कला, दीवारों और प्राचीरों पर बेहतरीन नक्काशी, रंग-रोगन और शिल्पकारी के कारण यह किला बेहद सुंदर दिखाई देता है। लाल पत्थर से बना ग्वालियर का किला 100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस किले की बाहरी दीवार लगभग 2km लंबी है, इस किले में आप गुजारी महल, मानसिंह महल, जहांगीर महल, करण महल और शाहजहां महल घूम सकते हैं. यह किला मुख्यतः दो भागों में बंटा है, मुख्य किला और महल। इन किलों का निर्माण राजा मान सिंह ने करवाया था। गुजारी महल का निर्माण उन्होंने अपनी प्रिय रानी मृगनयनी के लिए करवाया था। अब गुजारी महल को पुरातात्विक संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है।