Vitamins Deficiency Symptoms: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते खान-पान का असर हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। अक्सर हम बिना किसी ठोस कारण के उदास महसूस करते हैं या चिड़चिड़े हो जाते हैं। ऐसे में हम अक्सर लाइफस्टाइल को दोष देते हैं, लेकिन असली कहानी थोड़ी गहरी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर में कुछ खास विटामिन्स की कमी हमारे 'हैप्पी हार्मोन्स' के लेवल को गिरा देती है, जिससे मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
विटामिन और मिनरल्स की होती है जरूरत
मे़दांता के विशेषज्ञ डॉ. सौरभ मेहरोत्रा ने TOI को बताया कि "तनाव, चिंता और मूड में बदलाव को अक्सर भागदौड़ भरी जिंदगी या नींद की कमी से जोड़ा जाता है, लेकिन कई मामलों में पोषण की कमी भी इसकी वजह हो सकती है। दिमाग को सेरोटोनिन, डोपामिन और गाबा जैसे न्यूरोट्रांसमीटर बनाने के लिए पर्याप्त विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है, जो मूड और फोकस को नियंत्रित करते हैं।"
विटामिन B12
विटामिन B12 दिमाग में उन केमिकल्स को बनाने में मदद करता है जो मूड को कंट्रोल करते हैं। इसकी कमी से न केवल याददाश्त कमजोर होती है, बल्कि इंसान डिप्रेशन और एंग्जायटी का शिकार भी हो सकता है। यह समस्या खासकर शाकाहारी लोगों, बुजुर्गों और पाचन संबंधी दिक्कत वाले लोगों में ज्यादा देखी जाती है।
यह भी पढ़ें: Sugarcane Juice Side Effects: भूलकर भी न पिएं गन्ने का जूस, अगर आप भी हैं इन बीमारियों के शिकार
विटामिन D
विटामिन D को केवल हड्डियों के लिए जरूरी समझना गलत है। रिसर्च बताती है कि विटामिन D की कमी से 'सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर' (SAD) हो सकता है, जिससे व्यक्ति हर वक्त लो महसूस करता है।
विटामिन बी6 और फोलेट
इसी तरह विटामिन बी6 और फोलेट भी ब्रेन के लिए जरूरी होते हैं। ये ऐसे रसायनों के निर्माण में मदद करते हैं जो हमें शांत और संतुलित रखते हैं। इनकी कमी अक्सर शारीरिक नहीं, बल्कि इमोशनल असंतुलन के रूप में दिखती है।
मैग्नीशियम
वहीं, चिड़चिड़ापन और ड्रिप्रेशन की वजह मैग्नीशियम की कमी भी हो सकती है। मैग्नीशियम को शरीर का प्राकृतिक शांत करने वाला तत्व माना जाता है। इनकी कमी से नींद न आना और बेचैनी जैसी समस्याएं होती हैं, जो अंततः मूड खराब करने का कारण बनती हैं। हालांकि हर बार मूड खराब होने की वजह पोषण की कमी नहीं होती है, डॉ. मेहरोत्रा कहते हैं कि चिंता और तनाव कई कारणों से हो सकते हैं।