Vivo New Launch: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने भारत में अपना दो नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G के नाम से पेश किया है। Vivo Y21 5G फोन 3 RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, तो वहीं Y11 5G दो स्टोरेज ऑप्शन में बेचा जाएगा। आइए जानते हैं इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
Y21 5G की कीमत
आपको बता दें कि भारत में Vivo Y21 5G के बेस वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसके हाई-एंड वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। इसका टॉप-एंड मॉडल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज 22,999 रुपये में उपलब्ध है। ये फोन शैम्पेन गोल्ड और मिडनाइट ब्लू रंग में उपलब्ध है।
Y11 5G की कीमत
वहीं, दूसरी ओर Vivo Y11 5G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इसके टॉप-एंड वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। ये फोन मिडनाइट ब्लू और सनराइज गोल्ड कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Vivo Phone Sale: Vivo T5x 5G की पहली सेल आज से शुरू, मिलेंगे दमदार फीचर्स
मिलेंगे ये फीचर्स
Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G दोनों फोन में 6.74-इंच HD+ LCD टचस्क्रीन हैं, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1200 nits तक की पीक ब्राइटनेस देते हैं। इसमें 6,500mAh की बैटरी है, जो क्रमशः 44W और 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और GPS का सपोर्ट है।
दमदार कैमरा
Vivo Y21 5G के पिछले हिस्से पर 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरी ओर, Vivo Y11 5G में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। दोनों स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सामने की तरफ 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। इन दोनों फोन को आप भारत में Flipkart और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं।