Vivo New Launch: वीवो भारत में अपना नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे कंपनी Vivo T5 Pro 5G नाम से पेश करेगी। यह फोन भारत में कंपनी की T-सीरीज का नया मॉडल होगा और पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T4 Pro का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल बैटरी और स्लिम डिजाइन का कॉम्बिनेशन है। इस शानदार स्मार्टफोन में 9020mAh की विशाल बैटरी दी जाएगी। साथ ही इसमें कई दमदार फीचर्स भी मिलेंगे। तो आइए जानते हैं ये फोन भारत में कब लॉन्च होगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए जाएंगे।
इस दिन होगा लॉन्च
कंपनी ने इस लॉन्च की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दी है। जारी टीजर के मुताबिक, यह हैंडसेट भारत में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकेंगे। ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने कुछ फीचर्स को कंफर्म कर दिया है।
मिलेगी दमदार बैटरी
वीलो का यह हैंडसेट 8.2एमएम की थिकनेस के साथ आएगा। कंपनी ने दावा किया है कि 9020mAh की बैटरी के साथ आने वाला यह सबसे स्लिम हैंडसेट होगा। इसमें 90W फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया जाएगा। जिससे फोन बहुत तेजी से चार्ज हो सकेगा। यूजर्स को लंबे समय तक बैटरी बैकअप मिलेगा और बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: WhatsApp Earning: अब सिर्फ चैटिंग नहीं, वॉट्सऐप से कमाएं महीने के लाखों रुपये; ये रहा पूरा तरीका
मिलेंगे ये फीचर्स
इस फोन में 6.8-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, स्मूथ विजुअल्स के लिए 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन 120 FPS गेमिंग को सपोर्ट करेगा, जिसे ठंडा रखने के लिए 7K वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि हुई है। यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स OriginOS 6 पर चलेगा।
अनुमानित कीमत
वहीं कीमत की बात करें, तो अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Vivo T5 Pro 5G के बेस वेरिएंट की कीमत लगभग ₹29,999 हो सकती है। हालांकि आधिकारिक कीमत का खुलासा 15 अप्रैल को ही होगा।