
Vivo New Phone Launch: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V60e को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टफोन कंपनी के V60 सीरीज का हिस्सा है। इस फोन में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में 200MP अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस फोन को कितने कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
फोन की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने वीवो V60e को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें एलिट पर्पल और नोबल गोल्ड कलर शामिल है। वहीं, इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को आप वीवो स्टोर, अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। इसकी सेल 10 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।
फोन के फीचर्स
Vivo V60e में 6.77 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह Android 15 पर आधारित है। इस फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। इस फोन में सामने की तरफ AI ऑरा लाइट पोर्ट्रेट सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का आई ऑटो-फोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल रहा है।
फोन का कैमरा
फोटोग्राफी लवर्स के लिए तो यह फोन बेहद शानदार है, इसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही डिवाइस में 30x जूम और 85mm पोर्ट्रेट इमेजिंग सपोर्ट मिलता है। इसके साथ फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस मिल रहा है।