Vivo New Launch: स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग की मांग के बीच Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Y600s Pro नाम से पेश किया है। इस फोन को कंपनी ने अभी फिलहाल चीन में लॉन्च किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 10,200mAh की बैटरी है। इसके अलावा इस फोन में कई और शानदार फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
बता दें कि कंपनी ने इस फोन को चार कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया है, जिसमें मूनलाइट ब्लैक, फ्लोटिंग गोल्ड, स्टाररी पर्पल और वास्ट ब्लू कलर शामिल है। कीमत की बात करें, तो इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब CNY 2,699 (लगभग 39,000 रुपये) है। जबकि इसके 8GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत करीब CNY 2,999 (लगभग 43,300 रुपये) है।
विशाल बैटरी और दमदार कैमरा
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,200mAh की विशाल बैटरी है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। जो लंबे समय तक बिना चार्ज किए चल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर में 50MP का मुख्य कैमरा और फ्रेंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरा में EIS का सपोर्ट मिलता है।
मिलते हैं ये फीचर्स
इस फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और P3 वाइड कलर गैमट को सपोर्ट करती है। फोन में 6nm तकनीक पर बना MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया गया है. यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, WiFi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type C पोर्ट दिया गया है।
यह भी पढ़ें: वाई-फाई की कम स्पीड से हैं परेशान? आज ही बदलें राउटर की ये सेटिंग्स; बदल देगी इंटरनेट की चाल
भारत में कब होगा लॉन्च
बता दें, फिलहाल इस फोन को केवल चीन में लॉन्च किया गया है। भारत में इसके लॉन्च या उपलब्धता को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।