शादी को लेकर हर समाज की अपनी परंपराएं होती हैं, लेकिन पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति की परंपरा सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहां दूसरी शादी करने के लिए किसी और की पत्नी को चुराना जरूरी होता है। जानिए क्यों इस जनजाति में यह परंपरा आम मानी जाती है।
दूसरी शादी के लिए जरूरी है पत्नी चोरी!
पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति में शादी को लेकर बेहद अजीब परंपरा है। यहां पहली शादी तो घरवालों की मर्जी से होती है, लेकिन दूसरी शादी तभी मान्य मानी जाती है जब कोई पुरुष किसी और की पत्नी को चुराकर उसे अपने साथ ले जाए। बिना पत्नी चुराए दूसरी शादी करना इस जनजाति में असंभव है।
हर साल होता है अनोखा ‘गेरेवोल फेस्टिवल’
इस जनजाति में हर साल एक खास गेरेवोल फेस्टिवल आयोजित होता है। इस दौरान पुरुष सज-धजकर अपने चेहरे पर रंग लगाते हैं और पारंपरिक डांस करते हैं। उनका मकसद होता है कि वह किसी और की पत्नी को अपनी ओर आकर्षित करें—बिना उसके पति को भनक लगे।
पति को नहीं होनी चाहिए भनक
इस परंपरा में नियम ये है कि जिस महिला को चुराना है, उसके पति को इसकी खबर नहीं होनी चाहिए। यदि महिला खुद किसी पुरुष के साथ भाग जाती है, तो समाज उन्हें स्वीकार करता है और उनकी शादी करा दी जाती है। इसे ‘लव मैरिज’ का दर्जा मिलता है।
सदियों पुरानी है यह परंपरा
वोदाब्बे जनजाति आज भी हजारों साल पुरानी अपनी परंपराओं को निभा रही है। उनके लिए यह रस्म कोई अपराध नहीं, बल्कि प्रेम की स्वीकृति मानी जाती है। हालांकि बाहरी दुनिया के लिए यह रिवाज अजीब लग सकता है, लेकिन उनके समाज में यह सामान्य और सम्मानजनक प्रक्रिया है।