VI New Recharge Plans: वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन आइडिया अपने यूजर्स के लिए Vi MAX Family Plan लेकर आया है। इस प्लान में एक साथ दो कनेक्शन का यूज कर सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 120GB डेटा और OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन भी पा सकते हैं।
प्लान की कीमत 871 रुपये
बता दें कि इस नए प्लान में यूजर्स को Netflix के साथ-साथ 18 OTT का एक्सेस मिल रहा है। साथ ही, इस प्लान में यूजर्स को 100GB से भी अधिक डेटा दिया जा रहा है। वहीं, इस प्लान की कीमत 871 रुपये है। साथ ही इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी कनेक्टिविटी भी मिल ही है। यह एक पोस्टपेड प्लान है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और हर महीने 3000 फ्री एसएमएस की सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही, कंपनी यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 12 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा भी दे रही है।
यह भी पढ़ें: Honor लेकर आ रही धांसू स्मार्टफोन, मिलेगा 108MP का कैमरा
दो कनेक्शन का कर सकते है यूज
बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को कुल 120GB डेटा मिल रहा है। प्लान के साथ यूजर्स दो कनेक्शन का यूज कर सकते हैं। प्राइमरी कनेक्शन को 120GB में से 70GB डेटा और सेकेंडरी कनेक्शन को 40GB डेटा मिल रहा है। वहीं, बचा हुआ 10GB डेटा दोनों यूजर्स के लिए है। इसके अलावा, इस प्लान में कंपनी Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इसके साथ-साथ कंपनी यूजर्स को Vi Movies and TV, Amazon Prime, JioHotstar, SonyLIV, EasemyTrip, Norton जैसे ऐप्स में से किन्हीं दो ऐप्स का एक्सेस फ्री में भी दे रही है।
6 सदस्यों को जोड़ने की है सुविधा
871 रुपये वाले वीआई मैक्स फैमिली प्लान में छह और सदस्यों को जोड़ने की सुविधा दी गई है। प्रत्येक अतिरिक्त नंबर के लिए 299 रुपये देने होंगे। सभी सदस्यों को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल और 40 जीबी डेटा फ्री मिलेगा।