Volkswagen New Launch: भारतीय ऑटो बाजार में मिड-साइज SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने वाली है। जर्मन कार निर्माता कंपनी फोक्सवैगन (Volkswagen) अपनी लोकप्रिय कार Taigun का फेसलिफ्ट मॉडल इसी हफ्ते लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में इसका आधिकारिक टीज़र भी जारी किया है। तो आइए जानते हैं कि इस नए अपडेट में कार के डिजाइन और फीचर्स में क्या-क्या महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।
इस दिन होगी लॉन्च
आपको बता दें कि निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में 9 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वहीं कीमत की बात करें, तो अभी तक कंपनी की ओर से इसके कीमत की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि नए फीचर्स के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹12 लाख से ₹21 लाख के बीच हो सकती है। हालांकि असली कीमत का पता तो लॉन्च के बाद ही चलेगा।
क्या होंगे बदलाव
निर्माता की ओर से इसमें कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नए डिजाइन वाले बंपर, एलईडी हेडलाइट, नई फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन की रियर लाइट, नया इंटीरियर, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS जैसे फीचर्स को जोड़ा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Kia New Launch: जल्द लॉन्च होंगे Kia Seltos के 2 नए धांसू वेरिएंट्स, जानें क्या होगा खास
इंजन में नहीं होगा बदलाव
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह के बदलाव को नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा वर्जन की तरह (1.0L और 1.5L TSI) इंजन के विकल्प दिए जा सकते हैं। लेकिन इंजन के साथ अब नया 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। यह नया गियरबॉक्स न केवल गियर शिफ्टिंग को स्मूथ बनाएगा, बल्कि माइलेज में भी सुधार कर सकता है।
किससे होगा मुकाबला?
मार्केट में नई टाइगुन फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और जल्द आने वाली Skoda Kushaq Facelift से होगा।