
Volkswagen Cars Diwali 2025 Offers: इस दिवाली अगर आप फॉक्सवैगन की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि दिवाली के शुभ अवसर पर फॉक्सवैगन अपनी Virtus और Taigun कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपने कुछ मॉडल पर 1.60 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। वहीं, दोनों मॉडलों पर 20,000 रुपये तक का स्क्रैपेज लाभ भी उपलब्ध है। ऐसे में दिवाली के समय कार खरीदने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि फॉक्सवैगन के कार पर कितनी छूट मिल रही है।
फॉक्सवैगन Virtus
फॉक्सवैगन के Virtus हाईलाइन AT (1.0 टर्बो पेट्रोल) मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 11.16 लाख से 18.73 लाख रुपये है। लेकिन इस दिवाली के अवसर पर कंपनी इस कार पर ₹1.60 लाख तक की छूट दे रही है। वहीं, इसके GT प्लस 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी एक्स शोरूम कीमत भी 11.16 लाख से 18.73 लाख रुपये है। तो वहीं GT प्लस Sport 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT वेरिएंट पर 1.30 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।
फॉक्सवैगन Taigun
फॉक्सवैगन Taigun की एक्स शोरूम कीमत 11.39 लाख रुपये से लेकर 19.15 लाख रुपये तक है। वहीं, कंपनी दिवाली के शुभ अवसर पर Taigun के हाईलाइन प्लस (1.0 टर्बो पेट्रोल AT) वेरिएंट पर एक लाख रुपये तक की छूट दे रही है। तो वहीं इसके GT प्लस Chrome (1.5 टर्बो पेट्रोल MT) वेरिएंट पर 1.50 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं इसके GT प्लस Sport (1.5 टर्बो पेट्रोल DCT) वेरिएंट पर 1.60 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।