
New Car Launch: वोल्वो ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार EX30 को लॉन्च कर दिया है। EX30 में रिसाइकल्ड मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है और यह 480 किमी की रेंज देती है। इसमें कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। EX30 को पांच-स्टार यूरो NCAP रेटिंग मिली है। बता दें कि इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस कार में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है।
कार की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने EX30 कार को 41 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। लेकिन जो ग्राहक 19 अक्टूबर 2025 से पहले प्री-रिजर्वेशन करेंगे, उन्हें यह एसयूवी 39.99 लाख रुपये में मिलेगी। इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी। हर कार के साथ तीन साल की वारंटी, सर्विस और रोडसाइड असिस्टेंस का पैकेज मिलेगा।
कार के फीचर्स
वोल्वो EX30 को एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल EV के रूप में पेश कर रही है। इस एसयूवी में 69 kWh की बैटरी दी गई है, जो 480 किमी तक की रेंज देती है और 5.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की गति पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा है। वहीं, सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें कई एयरबैग, सेफ स्पेस टेक्नोलॉजी, लेन कीपिंग असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, इंटरसेक्शन ऑटो-ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।