Delhi Government Hospital Job Vacancy: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे डॉक्टर के लिए सुनहरा मौका आया है। दिल्ली के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल (नरेला) में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 12 पद भरे जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि अस्पताल के 6 अलग-अलग विभागों में कुल 12 पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसमें रेडियोलॉजी के 4 पद, एनेस्थीसिया के 2 पद, ऑर्थोपेडिक्स के 2 पद, सर्जन के 2 पद, ऑब्स एंड गाइनी के 1 पद और पैथोलॉजी के 1 पद शामिल हैं।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास दिल्ली मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। अगर पीजी उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तो एमबीबीएस के साथ 2 साल का अनुभव रखने वाले डॉक्टरों को भी मौका दिया जाएगा।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना इंटरव्यू के दिन से की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-11 के तहत वेतन दिया जाएगा। महीने का बेसिक सैलरी 67,700 से 2,08,700 रुपये तक होगी। इसके अलावा नियम के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: CA Inter Result 2026: इस दिन जारी होगा ICAI CA इंटरमीडिएट का रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे स्कोरकोर्ड
कब और कहां होगा इंटरव्यू
इस महीने सोमवार से शुक्रवार (सरकारी छुट्टियों को छोड़कर) सुबह 9 बजे से 11 बजे तक इंटरव्यू देने के लिए जा सकते हैं। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को कॉन्फ्रेंस रूम (कमरा नंबर 103), सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल, प्लॉट नंबर 30, सेक्टर-7 ए, नरेला दिल्ली-110040 जाना होगा।