
Korean Glass skin Care : आजकल हर कोई कोरियन स्किनकेयर के पीछे दीवाना है, और खासकर “ग्लास स्किन” यानी एकदम चमकदार, साफ, और पारदर्शी त्वचा की चाहत हर लड़की की होती है. कोरियन ब्यूटी सीक्रेट्स की बात करें तो राइस वॉटर यानी चावल का पानी एक ऐसा नेचुरल टोनर और ब्यूटी टॉनिक है, जिसका इस्तेमाल सदियों से किया जाता आ रहा है. चावल में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करते हैं. अगर आप भी घर पर कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहती हैं, तो जानिए कैसे राइस वॉटर आपकी त्वचा को दे सकता है जादू जैसा निखार:
राइस वॉटर के फायदे (Benefits of Rice Water for Skin):
स्किन को टाइट और जवां बनाता है:
राइस वॉटर में मौजूद ऐमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की इलास्टिसिटी को बढ़ाते हैं और एजिंग को कम करते हैं.
ग्लोइंग और चमकदार त्वचा:
राइस वॉटर स्किन की गहराई से सफाई करता है, डलनेस हटाता है और एक नैचुरल ग्लो लाता है, जो कोरियन ग्लास स्किन का मुख्य गुण है.
ओपन पोर्स में सुधार:
यह पोर्स को टाइट करता है और स्किन टेक्सचर को स्मूद बनाता है.
दाग-धब्बे और सनटैन को हल्का करता है: चावल का पानी स्किन टोन को ब्राइट करता है और दाग-धब्बों को धीरे-धीरे हल्का करता है.
एक्ने और इंफ्लेमेशन में राहत:
इसमें मौजूद ऐंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को ठंडक पहुंचाते हैं और मुंहासों की समस्या को कम करते हैं.
राइस वॉटर बनाने का तरीका (How to Make Rice Water):
1. आधा कप कच्चे चावल को अच्छे से धो लें.
2. अब इसे 1 कप पानी में 30 मिनट तक भिगोकर रखें.
3. पानी को छान लें – यही है आपका राइस वॉटर.
(इसे फ्रिज में 5-7 दिन तक स्टोर कर सकते हैं।)
कोरियन ग्लास स्किन के लिए राइस वॉटर कैसे इस्तेमाल करें:
1. टोनर की तरह लगाएं:
राइस वॉटर को एक स्प्रे बोतल में भरें और चेहरे पर स्प्रे करें. हल्के हाथों से टैप करें ताकि स्किन में अच्छी तरह समा जाए.
2. फेस वॉश के बाद इस्तेमाल करें:
चेहरा धोने के बाद राइस वॉटर से रगड़ें या कॉटन से पोछें. इससे स्किन साफ, टाइट और फ्रेश लगेगी.
3. DIY फेस पैक में मिलाएं:
राइस वॉटर को मुल्तानी मिट्टी, चंदन या एलोवेरा जेल में मिलाकर फेस पैक बनाएं और हफ्ते में 2 बार लगाएं.
4. आईस क्यूब फॉर्म में इस्तेमाल करें:
राइस वॉटर को बर्फ की ट्रे में जमा लें और सुबह उठकर उस आईस क्यूब से चेहरे की मसाज करें – इससे इंस्टेंट ग्लो मिलेगा.
नियमित इस्तेमाल से दिखेगा फर्क
अगर आप राइस वॉटर को नियमित रूप से दिन में 1 या 2 बार इस्तेमाल करें, तो कुछ ही हफ्तों में आपकी स्किन में फर्क साफ दिखेगा। यह न केवल सस्ता और नेचुरल तरीका है, बल्कि किसी भी तरह की केमिकल प्रॉडक्ट्स के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित भी है.
ग्लास स्किन पाने के लिए महंगे कोरियन प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, बस आपकी रसोई में मौजूद चावल से बना राइस वॉटर ही कमाल कर सकता है. इसकी खासियत है कि यह हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता. तो आज से ही शुरू करें राइस वॉटर स्किन केयर और पाएं कोरियन ब्यूटी जैसा निखार, वो भी घर बैठे.