India Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान लगातार भारत के शहरों को तारगेट कर रहा है. हालांकि भारतीय सेना उनके सभी मंसूबों पर पानी फेर रही है.. ताजा जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है. अब वह अन्य देशों से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है. दरअसल पाकिस्तान सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें दुनियाभर के देशों से अपील की गई है कि वे पाकिस्तान को कर्ज दें क्योंकि भारत के साथ लड़ाई में उसे भारी नुकसान हुआ है।
अकाउंट हैक होने का हवाला
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार का एक्स अकाउंट शुक्रवार को हैक हो गया. जिसके चलते इस तरह का ट्वीट किया गया. ये ट्वीट सरकार की ओर से नहीं किया गया है. पाकिस्तान बेशक कह रहा है कि उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया है, लेकिन ये भी सच है कि उसकी आर्थिक स्थिति किसी से भी छिपी नहीं है। पाकिस्तान आईएमएफ के साथ कर्ज लेने की बातचीत कर रहा है।
सभी हमले नाकाम
ऐसी स्थिति के बावजूद पाकिस्तान अपनी बेशर्मी से बाज नहीं आ रहा है और उसने 7-8 मई की रात भारत के कई शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइल हमले किए। हालांकि भारत की सेना सतर्क थी और उसने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया। इसके साथ ही भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई शहरों में उसके रडार सिस्टम को तबाह कर दिया। पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पर भारी गोलीबारी की जा रही है।