.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Df619347d-f4cc-44b3-9778-bf4aab5f436a&w=3840&q=75)
Entertainment News : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और 90 के दशक की एक्ट्रेस सोमी अली का रिश्ता एक समय सुर्खियों में रहा था। दोनों का अफेयर तब चर्चा में आया जब सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की ऊंचाइयों पर थे और सोमी अली ने बॉलीवुड में कदम रखा था. हालाँकि, वक्त के साथ यह रिश्ता टूट गया और दोनों अलग हो गए. इस टूटे रिश्ते के बाद समय-समय पर कुछ ऐसी अफवाहें सामने आईं, जिन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. उन्हीं में से एक विवादित दावा यह था कि सलमान खान ने एक बार गुस्से में आकर सोमी अली के सिर पर बोतल फोड़ दी थी.
हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह खुद सोमी अली ने बाद में साफ किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि यह बात पूरी तरह से गलत है और इसे मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया. सोमी ने कहा, "अगर सलमान ने मेरे सिर पर बोतल फोड़ी होती, तो मैं अस्पताल में होती. ऐसा कुछ नहीं हुआ।" उन्होंने यह भी बताया कि उस दिन सलमान ने एक ग्लास, जिसमें रम मिली हुई थी, उनके सिर पर उड़ेल दी थी, लेकिन मारने या बोतल फोड़ने जैसी कोई घटना नहीं घटी.
इस पूरे मामले से यह साफ होता है कि रिश्तों में कड़वाहट के बाद कई बार बातें गलत ढंग से प्रचारित की जाती हैं. सलमान और सोमी दोनों ने अपने-अपने रास्ते चुन लिए हैं, लेकिन पुराने विवाद आज भी कभी-कभी सुर्खियों में आ जाते हैं. असली ज़रूरत है तथ्यों को समझने की, न कि अफवाहों पर विश्वास करने की.