Khan Sir Coaching Fees: देशभर में अपने अनूठे अंदाज में पढ़ाने के लिए मशहूर 'खान सर' एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खान सर लाखों लोगों के फेवरेट टीचर हैं। बीती रात पटना स्थित खान सर के ऑफलाइन कोचिंग सेंटर के बाहर अचानक फायरिंग हुई। फायरिंग की घटना के विरोध में खान सर की कोचिंग के बाहर स्टूडेंट्स प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अगले आदेश तक खान सर की कोचिंग को बंद कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
क्या है हमले की वजह?
खान सर का कहना है कि वो कम फीस में क्यों पढ़ा रहे हैं? और उनके कोचिंग से ज्यादा रिजल्ट क्यों आ रहे हैं? ये बात दूसरे लोगों को खटक रही है। इस घटना के बाद से ही छात्रों के बीच खान सर की कोचिंग के ऑफलाइन कोर्सेज की फीस को लेकर भारी उत्सुकता देखी जा रही है। तो आइए जानते हैं कि आखिरकार खान सर के ऑफलाइन कोचिंग की फीस कितनी है? अलग-अलग बैच के लिए वे स्टूडेंट्स से कितने रुपये लेते हैं? यहां आप UPSC, NEET, JEE, SSC, BPSC समेत उनके प्रमुख बैच की फीस चेक कर सकते हैं।
69 ऑफलाइन कोर्स उपलब्ध
खानग्लोबल स्टडीज.कॉम के मुताबिक खान सर की कोचिंग में फिलहाल कुल 69 ऑफलाइन कोर्स चल रहे हैं। खान सर की कोचिंग के ऑफलाइन बैच की फीस कोर्स वाइज अलग-अलग है। इसमें बीसीपीएससी, यूपीएससी नीट, जेईई और कई दूसरे कोर्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: CBSE New Chairman: सीबीएसई को मिला नया बॉस, लोखंडे प्रशांत सीताराम नियुक्त किए गए नए चेयरमैन
खान सर ऑफलाइन कोचिंग के बैच फीस
यूपीपीएससी मेंटरशिप 2026 ऑफलाइन 4999/-
ड्रॉपर ईयरलॉन्ग ऑफलाइन बायलिंग्वल बैच-II (प्रयागराज) 34999/-
ड्रॉपर ईयरलॉन्ग ऑफलाइन बायलिंग्वल बैच-II (प्रयागराज) 34999/-
UPSC&UPPSC प्री+ मेंस फाउंडेश बैच 2027 इंग्लिश 35000/-
UPSC GD फाउंडेशन बैच 2027 इंग्लिश मीडियम (बोरिंग रोड) 35000/-
JEE 2028 11वीं बैच ईयरलॉन्ग बायलिंग्वल बैच-II 34999/-
JEE 11वीं ऑफलाइन ईयरलॉन्ग बायलिंग्वल बैच-II बोरिंग रोड 34999/-
नीट 2026 11वीं क्लास फेज-II बायलिंग्वल बैच-II 34999/-
टारगेट MPPSC मेंस 2026 राइंटिंग प्रोग्राम 1499/-
यूपी पुलिस महापैक 2026 यूपीएसआई/कॉन्स्टेबल/होमगार्ड फाउंडेशन बैच हिंदी मीडियम 4999/-
नीट 2027 डॉपर ईयरलॉन्ग ऑफलाइन बायलिंग्वल बैच-II (मुसल्लहपुर) 34999/-
जीएस प्री+मेंस फाउंडेशन बैच 2027 हिंदी मीडियम 69500/-
जीएस प्रीलिम्स+मेंस फाउंडेशन बैच 2026 इंग्लिश मीडियम 79500/-
एसएससी फाउंडेशन 2026-27 टियर-I और टियर II बायलिंग्वल 7999/-
यूपीएससी (3 साल) फाउंडेशन बैच हिंदी मीडियम 75000/-
यूपीएससी फाउंडेशन बैच 2028 मुसल्लहपुर 35000/-
73rd बीपीएससी फाउंडेशन बैच-9 ऑफलाइन 20000/-
यूपीएससी फाउंडेशन बैच 2028 मुसल्लहपुर 35000/-
जेईई ड्रॉपर ईयरलॉन्ग बायलिंग्वल बैच मुसल्लहपुर 34999/-
नीट 2027 ड्रॉपर ऑफलाइन बायलिंग्वल बैच मुसल्लहपुर 34999/-
नीट 2026 11वीं ऑफलाइन ईयरलॉन्ग बायलिंग्वल बैच मुसल्लहपुर 34999/-
बीपीएससी फाउंडेशन बैच 8 मुसल्लहपुर 20000/-
जेईई 2027 12वीं क्लास बायलिंग्वल बैच मुसल्लहपुर 34999/-
72वीं बीपीएससी फाउंडेशन बैच-VII मुसल्लपुर ऑफलाइन 15000/-
एसएसबी इंटरव्यू 1000/-
कई दूसरे कोर्स भी उपलब्ध
आपको बता दें कि खान सर के इन सभी बैच के अलावा और दूसरे कोर्स भी ऑफलाइन उपलब्ध हैं। प्रयागराज, पटना और अन्य जगहों के मुताबिक ऊपर सभी की फीस दी गई है। वहीं आप कोर्स वाइज पूरी डिटेल्स खानग्लोबल स्टडीज के पेज पर जाकर भी चेक कर सकते हैं।