Car Cleaning Tips: अगर आप अपनी कार की सफाई अच्छे से करते हैं लेकिन फिर भी कार के अंदर से बदबू नहीं जाए तो आपका सारा मूड खराब हो सकता है। अक्सर पूरी तरह से सफाई करने के बाद भी कार में से बदबू नहीं जाती। ये बदबू कई बार जमी गंदगी, नमी या धूल की वजह से आती है और ये बदबू आसानी से नहीं जाती। कभी-कभी खाने-पीने की चीजें या कार में पानी जाने से भी बदबू पैदा हो सकती है। अगर एसी चलाने पर बदबू ज्यादा महसूस होती है, तो इसकी वजह एसी सिस्टम का कोई हिस्सा हो सकता है। ऐसे में सिर्फ परफ्यूम कार में डालने से बदबू नहीं जाती, तो चलिए आज आपको बताते हैं कि कैसे आप अपनी कार से बदबू को जड़ से खत्म कर सकते हैं।
कार का एयर फिल्टर ठीक से साफ करे
कार का केबिन एयर फिल्टर बाहर की धूल और गंदगी को कार के अंदर आने से रोकने का काम करता है। समय के साथ इस फिल्टर में धूल औऱ नमी जमा हो सकती है, इससे एसी चलाते समय कार के अंदर से खराब बदबू आ सकती है। अगर फिल्टर हद से ज्यादा गंदा लगे तो उसे बदलाने की जरूरत होती है, ताकि कार के अंदर की बदबू खत्म हो सके।
AC सिस्टम की ठीक से जांच करें
अगर बदबू एसी चलाने पर आती है तो आपको अपनी कार के एसी सिस्टम की जांच कराने की जरूरत है। एसी सिस्टम में नमी के कारण फफूंद जम सकता है जिससे हवा के साथ कार में बदबू पैदा हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी कार के एसी सिस्टम की किसी प्रोफेशनल से सफाई कराने की जरूरत है।
कार के फ्लोर मैट और कारपेट से भी आ सकती है बदब
कई बार कार के अंदर मौजूद लोगों से पानी या दूसरी ड्रिंक्स गिर जाती हैं और ये गिरने के बाद कारपेट के नीचे चली जाती है। अगर नमी ज्यादा समय तक बनी रहे तो बदबू पैदा हो सकती है। इसलिए कार के नीचे मैट को हटाकर उसे साफ करना भी बहुत जरूरी है। अगर कारपेट गीला है तो उसे अच्छे से सुखाएं। मानसून के समय ये समस्या ज्यादा हो सकती है।
यह भी पढ़ें: टेस्ट ड्राइव के दौरान कार का एक्सीडेंट हो जाए, तो कौन भरेगा नुकसान का पैसा? जानिए क्या हैं नियम
सीटों के नीचे मौजूद होती है गंदगी
अक्सर कार की अच्छी तरह से सफाई करने के बावजूद गंदगी छूट जाती है और इसी गंदगी से बदबू पैदा हो सकती है। कई बार खाने की चीजें कार की सीटों के नीचे फंस जाती हैं और बदबू आने लगती है। इसलिए कार की सीटों के नीचे वैक्यूम क्लीनर से सफाई करना जरूरी है। ताकि हर गंदगी कार से बाहर की जा सके।
कार के दरवाजे भी हो सकते हैं बदबू के लिए जिम्मेदार
कार के दरवाजे में मौजूद डोर पॉकेट से भी बदबू पैदा हो सकती है। कभी-कभी हम कार के डोर पॉकेट में खाने के पैकेट या गीली चीजें छोड़ देते हैं, लंबे समय तक वहीं रहने की वजह से बदबू आने लगती है। इसलिए दरवाजों पर मौजूद डोर पॉकेट को भी ठीक से साफ करना वृबेहद जरूरी है।