
जब भारत के शेर दहाड़ते हैं तो माहौल में सन्नाटा छा जाता है, कुछ ऐसा ही हुआ होबार्ट के मैदान में, जहां टीम इंडिया के खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर ने ऐसी दहाड़ लगाई जिसने कंगारुओं की हालत पस्त कर दी, कप्तान भी देखते रह गए वाशिंगटन ने सिर्फ चौके-छक्कों की बरसात कर गेंदबाजों की हालत खस्ता की बल्कि टीम इंडिया को शानदार जीत भी दिलाई, इस मैच में वाशिंगटन ने 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 49 रन बनाए और भारत के जीत की स्क्रिप्ट लिखी, जिसके चलते टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया टीम को 5 विकेट से हराया और 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है
गेंदबाजी में अर्शदीप, बल्लेबाजी में वाशिंगटन छाए
बता दें एक ओर जहां होबार्ट में तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी और फिर वॉशिंगटन सुंदर की विस्फोटक पारी के दम पर ये जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. टीम इंडिया ने इस सीरीज में पहली बार टॉस जीता और उसका फायदा मैच में जीत के रूप में मिला. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 186 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था लेकिन टीम इंडिया ने टॉप ऑर्डर की नाकामी के बावजूद ये स्कोर 19वें ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया.
टॉप बल्लेबाज जल्दी हो गए थे आउट !
इस मैच में अभिषेक शर्मा 14 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक ने शुरुआत कमाल की, उन्होंने खाता ही छक्के से खोला. अभिषेक ने 2 छक्के और 2 चौके के दम पर 25 रन बनाए लेकिन फिर उनकी उस कमजोरी पर वार हुआ जिसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भुनाने की कोशिश कर रहे हैं. अभिषेक शर्मा की ये कमजोरी है शरीर पर फेंकी गई शॉर्ट बॉल है, जिसपर वो काफी कमजोर नजर आते हैं. नाथन एलिस ने इसी गेंद का इस्तेमाल उनके खिलाफ होबार्ट में किया और अभिषेक चलते बने, जिसके बाद सूर्या कुमार यादव ने पारी को संभाला और आते ही छक्कों से गेंदबाज का स्वागत किया, लेकिन वो भी ज्यादा देर टिक नहीं सके
जीत दिलाकर ली राहत की सांस !
सूर्या ने इस मैच में 11 गेंदों पर 24 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल रहा, जबकि शुभमन गिल 15 और अक्षर पटेल सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन मैदान में डटे तिलक वर्मा औऱ वाशिंगटन सुंदर ने ऐसा खेल दिखाया जिसने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है, दोनों खिलाड़ियों ने मैदान का कोई कोना ऐसा नहीं बचा जहां रनों की बारिश करने में देरी की हो. हालांकि तिलक वर्मा 29 रन बनाकर आउट हो लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने अपनी धातक पारी जारी रखी और टीम को जीत दिलाकर ही राहत की सांस ली. इसके साथ ही एक खास मुकाम दिलाने में भूमिका निभाई, दरअसल होबार्ट ऐसा मैदान था जहां भारत ने जीत दर्ज नहीं की थी, लेकिन वाशिंगटन सुंदर की कमाल की बल्लेबाजी और अर्शदीप सिंह की धातक गेंदबाजी से टीम ने मैच को जीता,