
प्रयागराज इन दिनों भयानक बाढ़ से घिरा है। गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने की वजह से निचले स्तर पर हजारों घर जलमग्न को चुके हैं। लोगों को मजबूरी में पहली और दूसरी मंजिल पर शरण लेनी पड़ी। इस संकट के बीच सोशल मीडिया पर प्रयागराज से जुड़ी कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
पानी में सब्जी बेचता दिखा विक्रेता
एक वायरल वीडियो में सब्जी विक्रेता बाढ़ के पानी में अपनी ट्रॉली लेकर सब्जी बेचता दिखाई दिया। पानी में डूबी गली के बीच बैठे इस सब्जी वाले का ठेला "नाव वाला ठेला" नाम से सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में एक शख्स मजाक में पूछता है–"सब्जी की ट्रॉली यार ये कब बनवाया?" हालांकि, सब्जी वाला बिना कुछ बोले आगे बढ़ता दिखाई देता है।
वीडियो में न तो कोई सब्जी खरीदता दिखाई दिया, न ही सब्जी वाला कुछ बोलता है। इसके बाद भी यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सब्जी वाला केवल एक दिन ही सामने आया। इसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चल सका।
छत से छत तक सीढ़ी का रास्ता
एक अन्य वायरल वीडियो शादियापुर इलाके है। यहां पर बाढ़ का पानी बाढ़ का पानी गलियों में भर चुका है। जब घर से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा तो एक परिवार ने अपनी छत से सामने वाले मकान की छत तक सीढ़ी के सहारे रास्ता बनाया। क्योंकि सामने वाले घर की छत से होकर उस जगह पहुंचा जा सकता है, जहां पानी नहीं पहुंच सकता है। प्रयागराज का छोटा बघाड़ा क्षेत्र हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित होता है। अधिकांश परिवार तो घर खाली कर देते हैं, लेकिन कुद लोग जानबूझकर घरों में रुकते हैं ताकि चोरी जैसी घटनाओं से बचाव किया जा सके। इसी मोहल्ले की गली से वायरल हुआ सब्जी वाले का वीडियो सामने आया है।