भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दोतरफा कार्रवाई करते हुए पहले जल और फिर वायु हमलों के जरिए सख्त संदेश दिया है। भारत ने बगलिहार और सलाल डैम के गेट अचानक खोल दिए, जिससे पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। इसके बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और PoK के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर आतंक के अड्डों को तबाह कर दिया। ताजा जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की सभी मिशाइलों को भारतीय सेना ने गिरा दिया है. जिसमें 4 मिसाइल, 4 ड्रोन व दो लड़ाकू विमान शामिल हैं. आपको बता दें कि भारत ने बिना किसी सूचना के बगलिहार और सलाल बांध के गेट खोल दिए हैं। इससे पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है और सैन्य गतिविधियों पर भी असर पड़ा है। यह बीते पांच दिनों में दूसरी बार है जब भारत ने पाकिस्तान पर 'वाटर स्ट्राइक' की है।
पहले चिनाब, अब डैम्स – भारत का जल नीति से वार इससे पहले रविवार को भारत ने चिनाब नदी का जल प्रवाह रोककर पाकिस्तान को चेताया था। यह रणनीतिक कदम पाकिस्तान की जल निर्भरता को प्रभावित करने के साथ ही उसकी सुरक्षा नीति पर भी सीधा प्रभाव डाल रहा है।
पाक ने 15 शहरों को बनाया निशाना, नाकाम रहा
बीती रात पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों — श्रीनगर, पठानकोट, लुधियाना, अमृतसर, गुजरात और राजस्थान के सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। भारत ने सभी हमलों को नाकाम करते हुए S-400 'सुदर्शन चक्र' डिफेंस सिस्टम से जवाब दिया।
ऑपरेशन सिंदूर: भारत की बड़ी जवाबी कार्रवाई
पाकिस्तान की हरकतों के जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया। भारतीय वायुसेना ने बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट और POK के मुजफ्फराबाद, गुलपुर, कोटली, चक अमरू जैसे इलाकों में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक एयरस्ट्राइक की। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को भी निशाना बनाया गया।
हमला नाकाम, जवाब निर्णायक
भारत सरकार ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान की ओर से 15 से अधिक ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की गई थी, जिसे सेना ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।
Water Strike
Operation Sindoor
Air Strike
Failed Pakistani Attacks
S-400 Sudarshan Chakra