
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की अपनी पत्नी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया से मिले। इसके बाद उन्होंने अपने जज्बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाहिर किए। ऐसा दावा किया कि यूक्रेन की लड़ाई में अमेरिकी राष्ट्रपति उनके साथ खड़े हैं।
उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। हम इसे महसूस करते हैं। हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (एट पोटस), और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने हमारे बच्चों और हमारे लोगों के प्रति फिक्र दिखाई है। हम एक साथ खड़े हैं - इसका मतलब है कि जीवन सुरक्षित रहेगा। हम और ज्यादा शांत और सुरक्षित महसूस करेंगे।
युद्ध को लेकर अपनी बात रखी
न्यूयॉर्क में यूएनजीए बैठक में जारी है। इसमें दुनिया के तमाम नेता एक मंत्र से शांति, सुरक्षा और युद्ध को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। जेलेंस्की ने भी मंच से से अपनी बात को रखा था। जेलेस्की हमेशा से सोशल मीडिया से अटैच रहे हैं। इससे पहले उन्होंने विभिन्न बैठकों और मुलाकातों का जिक्र किया। हमारी टीम ने 30 से अधिक कार्यक्रम किए। इसमें से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई। यूक्रेन और अमेरिका की प्रथम महिलाओं के बीच बैठक हुई। शांति के लिए नेताओं के साथ दर्जनों बैठकें, मौजूदा सहयोग को मजबूत करना और नए संबंध बनाना शामिल हैं। उन्होंने क्रीमीयाई प्रवासियों से मुलाकात को लेकर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रीमियन प्लेटफॉर्म का शिखर सम्मेलन, जो पहली बार वैश्विक मंच पर आयोजित हुआ, जिसमें 60 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि एक साथ आए थे।