Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने तेजी से बदल रहा है. प्रदेश में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. विभाग के अनुसार 20 जिलों में भारी बारिश होने का संभावना है. यहां के निवासियों को अलर्ट रहना होगा. घर के बाहर निकलने से पहले छाता और रेनकोट साथ लेकर निकलना होगा. बताया जा रहा है कि यूपी के 45 जिलों में बादलों के गड़गड़ाहट के बीच आकाशीय बिजली गिरने के आसार बने हुए हैं. जिन जिलों में बरसात होगी उनमें सहारनपुर, शामली, मेरठ, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद समेत आसपास के कई जिलो के नाम शामिल हैं. मौसम विभाग की मानें तो नोएडा, गाजियाबाद में भी बादल छाए रहने वाले हैं. इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी होगी. बरेली, रामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, श्रावस्ती और मैनपुरी में बिजली गिरने के आसार हैं.
यूपी के अन्य जिलें में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में आज यानि रविवार को मौसम फिर करवट लेगा. मानसून में तेजी आएगी, जिससे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. जिन जिलों में बारिश
होगी उनमें बदायूं, बरेली, संभल, अलीगढ़, संभल, एटा, मथुरा, महामायानगर, पीलीभीत, खेरी, आगरा, बहराइच, बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, मऊ और बलिया के नाम हैं. यहां के लिए बारिश का अलर्ट है. यहां गंगा नदी के जलस्तर में तेजी के वृद्धि हो रही है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में 20 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहने वाले हैं. हल्की बूंदा-बांदी बनी रहेगी. अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा. यहां
मौसम में उमस रहेगी. 21 जुलाई को दोबारा से भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.दिल्ली में बीते कई दिनों से बरसात हो रही है. यहां पर अकसर दिन में धूप तो शाम होते ही बारिश होने लगती है. यहां पर मौसम विभाग का मानना है कि 23 जुलाई तक ऐसा हाल बना रहने वाला है.