West Bengal Gets New Governor: पश्चिम बंगाल में नए राज्यपाल के रूप में आर. एन. रवि ने कोलकाता के राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुजे पॉल ने शपथ दिलाई। समारोह में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और राजनीतिक नेता मौजूद रहे। यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब राज्य में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं।
कई प्रमुख नेता मौजूद
शपथ ग्रहण कार्यक्रम निर्धारित समय सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुआ। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष बिमन बनर्जी और विभिन्न दलों के नेता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम’ भी बजाया गया। शपथ लेने के बाद नए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों से मुलाकात कर औपचारिक बातचीत की।
सेवा का संकल्प
शपथ के बाद जारी अपने संदेश में आरएन रवि ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने राज्य को भारत की आध्यात्मिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। रवि ने कहा कि वे राज्य की समृद्ध परंपराओं और मूल्यों को ध्यान में रखते हुए जनता की भलाई के लिए काम करने का प्रयास करेंगे।
Shri R. N. Ravi was sworn in as the Governor of West Bengal by Justice Sujoy Paul, Chief Justice of the Calcutta High Court. pic.twitter.com/97tRcdSlSO
— Lok Bhavan, West Bengal (@BengalGovernor) March 12, 2026
"I am immensely blessed and profoundly humbled to have the opportunity to serve the people of West Bengal, a great land that has been the spiritual, intellectual and cultural capital of Bharat for several thousand years. It is the land where the eternal wisdom of the Vedas…
— Lok Bhavan, West Bengal (@BengalGovernor) March 12, 2026
यह भी देखेंःLok Sabha Debates Energy Policy: ऊर्जा नीति पर लोकसभा में बहस, राहुल गांधी ने उठाए तेल खरीद से जुड़े सवाल
सांस्कृतिक गौरव पर जोर
अपने संबोधन में राज्यपाल ने बंगाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया। उन्होंने चैतन्य महाप्रभु, रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद,बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, रवीन्द्र नाथ टैगोर, श्री अरबिंदो और सुभाष चन्द्र बोष जैसी महान हस्तियों को याद करते हुए कहा कि इस भूमि ने देश को कई महान विचारक और स्वतंत्रता सेनानी दिए हैं।
पहले भी रहे विवाद
आरएन रवि इससे पहले तमिलनाडू के राज्यपाल रह चुके हैं, जहां उनका राज्य सरकार के साथ कई मुद्दों पर मतभेद सामने आया था। विशेष रूप से मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सरकार के साथ कुछ विधेयकों को लेकर विवाद चर्चा में रहा। अब पश्चिम बंगाल में उनकी नियुक्ति के बाद राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर है कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच कार्य संबंध कैसे विकसित होते हैं।