Causes Of Headache: अगर आपको भी अक्सर बिना किसी वजह के बार-बार सिर दर्द होता है, तो इसे सामान्य समझकर टालने या हर बार पेनकिलर खाने की भूल बिल्कुल भी न करें। डॉक्टरों के अनुसार बार-बार सिर दर्द होना शरीर में किसी अंदरुनी समस्या का संकेत हो सकता है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे के मुख्य कारण क्या-क्या हो सकते हैं।
हॉर्मोन्स में बदलाव
महिलाओं में बार-बार सिरदर्द होने की एक बहुत बड़ी और मुख्य वजह हॉर्मोन्स का असंतुलन होती है। महिलाओं में 40 की उम्र के आसपास (मेनोपॉज की शुरुआत में) एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर गिरने से दिमाग की नसें प्रभावित होती हैं, इसी कारण पहले कभी सिरदर्द न झेलने वाली महिलाओं को भी तेज दर्द या माइग्रेन की शिकायत होने लगती है।
शरीर में पानी की कमी और अधूरी नींद
दिनभर में पर्याप्त पानी न पीना सिर दर्द का बड़ा ट्रिगर है। इसके अलावा अगर आपकी नींद बार-बार टूटती है या आप रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद नहीं लेते हैं, तो थका हुआ दिमाग अगले दिन सिर में भारीपन और दर्द पैदा कर सकता है।
लो ब्लड शुगर
समय पर खाना न खाना या काम की व्यस्तता के कारण लंबे समय तक भूखे रहना भी सीधे सिरदर्द का कारण हो सकता है। क्योंकि लंबे समय तक न खाने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल गिर जाता है। ऊर्जा की इसी कमी के कारण सिर में तेज दर्द शुरू हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Dog Bite Vs Cat Bite: बिल्ली का काटना या कुत्ता का बाइट, जानें सेहत के लिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
गलत पोस्चर और टेंशन हेडेक
घंटों कंप्यूटर या मोबाइल के सामने गलत तरीके से बैठने में गर्दन, जबड़े और कंधों की मांसपेशियों में अकड़न आ जाती है। यह शारीरिक और मानसिर तनाव शाम तक टेंशन हेडेक का रूप ले लेता है।