Thug Life:अभिनेता कमल हसन की फिल्म ठग लाइफ 5 जून 2025 को दुनियां भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ठग लाइफ भारतीय तमिल भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में कमल हसन और सिलंबरासन मुख्य भुमिका में नजर आयेंगे साथ ही त्रिशा कृष्णन , अभिरामी , ऐश्वर्या लक्ष्मी , अशोक सेलवन , जोजू जॉर्ज , नासर , अली फजल , पंकज त्रिपाठी , रोहित सराफ और बाबूराज भी फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आयेंगे । फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है, जो कि एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है , छायांकन रवि के चंद्रन ने किया है और संपादन ए श्रीकर प्रसाद ने किया है आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें की हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीज से पहले लिया गया है। इससे फिल्म को काफी फायदा मिलने वाला है।
आखिर क्या लिया सरकार ने फैसला-
तमिलनाडु सरकार ने आधिकारिक तौर पर स्थानीय निकाय मनोरंजन कर को आधा कर दिया है। टैक्स 8% से 4% कर दिया है। नया फैसला 7 मई 2025 से लागू हो गया है। बताया जा रहा है है सरकार ने यह फैसला फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए किया है।
सिनेमाघरों में बढ़ सकती है दर्शकों की संख्या-
तमिल फिल्मों के लिए घटी हुई दरों के अनुसार 4% का स्थानीय निकाय कर लगाया जाएगा। पहले ये 8.6 प्रतिशत था। इससे टिकट की कीमत घटेगी। नए फैसले का सभी टॉलीवुड स्टार ने स्वागत किया है। सरकार के इस कदम से टिकट की कीमत कम होने की उम्मीद है, जिससे सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है।