CBSE Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल On Screen Marking (OSM) और rechecking/re-evaluation प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव किए हैं। नए नियमों के मुताबिक,अब छात्रों को सबसे पहले जांची गई आंसर शीट की कॉपी देखने का मौका मिलेगा। छात्र खुद अपनी कॉपी देखकर यह तय कर पाएंगे कि उनके नंबर सही हैं या उन्हें आगे री-चेकिंग के लिए अप्लाई करने की जरूरत है।
आवेदन करने की अंतिम तारीख
सीबीएसई के अनुसार छात्र आंसर शीट की स्कैंड कॉपी के लिए 19 मई से 22 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद नंबरों का वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन प्रक्रिया 26 मई से 29 मई 2026 तक चलेगी। यानी 19 मई से पूरी रि-चेकिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो रही, बल्कि सिर्फ आंसर शीट देखने के लिए पोर्टल खोला जाएगा। सीबीएसई चेयरपर्सन राहुल सिंह के मुताबिक, पोर्टल 19 मई को दिन के पहले हिस्से यानी first half में खोला जाएगा। यह पोर्टल 22 मई रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा।
48 घंटे के अंदर मिलेगी कॉपी
सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड इस बार बेहद तेजी से काम कर रहा है। छात्र जैसे ही आवेदन करेंगे, उसके लगभग 48 घंटे के भीतर उन्हें उनकी स्कैंड आंसर शीट ऑनलाइन उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे छात्र बिना समय गंवाए अपनी कॉपी में हुई गलतियों को पहचान सकेंगे। इस बार CBSE ने पूरी प्रक्रिया का क्रम बदल दिया है। पहले छात्रों को वेरिफिकेशन के बाद फोटोकॉपी मिलती थी और फिर री-इवैल्युएशन का मौका मिलता था, लेकिन अब स्कैनड कॉपी पहले मिलेगी। इससे छात्र खुद अपनी कॉपी देखकर समझ पाएंगे कि उन्हें वेरिफिकेशन या री-इवैल्युएशन कराना है या नही।
यह भी पढ़ें: UP Veterinary Students Internship: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 3 गुना बढ़ा
क्या होता है वेरिफिकेशन'?
बोर्ड ने साफ किया है कि वेरिफिकेशन का मतलब पूरी कॉपी को दोबारा जांचना नहीं होता। इसमें सिर्फ यह देखा जाता है कि कुल नंबरों का जोड़ सही है या नहीं। कोई सवाल बिना जांचे तो नहीं छूट गया है। मार्क्स को सिस्टम पर अपलोड करने में कोई गलती तो नहीं हुई।
क्या होता है री-इवैल्यूएशन
वहीं, री-इवैल्यूएशन में सिर्फ उन्हीं सवालों को दोबारा जांचा जाएगा, जिनके लिए छात्र ने आवेदन किया है। यानि अगर आपको लगता है कि किसी खास सवाल में आपको कम नंबर मिले हैं, तो आप सिर्फ उसी सवाल को दोबारा जांचने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
फीस में की गई कटौती
सीबीएसई ने इस बार छात्रों को बड़ी राहत देते हुए फीस काफी कम कर दी है। स्कैन कॉपी देखने के लिए 100 रुपये फीस जमा करना होगा और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए भी 100 रुपये देना होगा। जबकि री-इवैल्यूएशन (प्रति प्रश्न) के लिए 25 रुपये देना होगा। सीबीएसई ने यह भी कहा है कि अगर री-इवैल्यूएशन के बाद छात्र के नंबर बढ़ते हैं तो जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी।
कब तक आएगा रिजल्ट
सीबीएसई ने री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के रिजल्ट की अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि छात्रों के अपडेटेड रिजल्ट जून 2026 में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर सीबीएसई द्वारा ऑफिशियल घोषणा का इंतजार है।