Anti-Aging Medicines Side Effects: उम्र का बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसके बढ़ने से बॉडी में गिरावट आती है। लेकिन हर कोई कोशिश में रहता है कि उम्र तो बढ़े लेकिन बुढ़ापा न बढ़े, इसलिए बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए कुछ लोग सर्जरी या ट्रांसप्लांट करवाते हैं, तो वहीं कुछ लोग एंटी एजिंग दवाएं तक खाते हैं। लेकिन ये लोग भूल जाते हैं कि इन सभी चीजों का उनके स्वास्थ्य पर कितना बुरा साइड इफेक्ट्स पड़ता है। इन सभी चीजों को करवाने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती है और तो और जान तक जा सकती है। अगर आप नेचुरल तरीके से शरीर को हेल्दी बनाने के बजाय दवाओं का सहारा लेते हैं, तो उन सप्लीमेंट्स के बुरे असर शरीर को भुगतने पड़ सकते हैं। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि इन सप्लीमेंट्स के क्या-क्या प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
क्या होती है एंटी-एजिंग दवा?
एंटी-एजिंग दवा स्किन पर बढ़ती उम्र के दिखने वाले लक्षणों को कम करने में मदद करती है, ताकि आप जवां दिख सकें। वहीं अभी हाल ही में मॉडल शेफाली जरीवाला के मौत के लिए भी तो एंटी एजिंग दवाओं के साइडइफेक्ट्स को ज़िम्मेदार माना जा रहा है, जिसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
किडनी फेलियर का बढ़ता है खतरा
बता दें कि सप्लीमेंट्स के साइड इफेक्ट्स से किडनी फेलियर का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि इन सप्लीमेंट को लेने से गुर्दे कमज़ोर हो जाते हैं। शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और बॉडी डिटॉक्स नहीं हो पाती है, जो कई बीमारियों का कारण बनती है।
यह भी पढ़ें: कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में होता है ये बड़ा अंतर, जानें दोनों में कौन ज्यादा खतरनाक
लिवर के लिए हानिकारक
एंटी एजिंग दवाओं का साइडइफेक्ट्स लिवर पर भी पड़ता है। शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने की वजह से लिवर डैमेज का खतरा भी बढ़ जाता है।
हृदय के लिए हानिकारक
एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट हृदय स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित होते हैं। इनकी कुछ दवाएं हार्ट फंक्शन, ब्लड प्रेशर में दिक्कत पैदा कर सकती है। यह अचानक हृदय गति रुकने का कारण भी बन सकता है।
अगर आपको अपने बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करना है, तो आपको नेचुरल तरीकों से करना चाहिए। रोजाना 30 मिनट योग करना चाहिए, हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए और अच्छी नींद लेनी चाहिए।