पिछले काफी दिनों चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा चर्चा में है, जिनको लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं, लेकिन इस बीच एक तस्वीर ने खूब खलबली मचाई हुई है, जिसमें वो दानिश के साथ नजर आ रही है, जो दिल्ली के पाकिस्तान उच्चायोग में काम करता है, यहां सवाल उठता है कि आखिर कौन है दानिश, ज्योति मल्होत्रा से उसका क्या संबंध है, जट रंधावा से जुड़ा क्या कनेक्शन है, इन सबका जवाब इस आर्टिकल में आपको बताते हैं.
दानिश से ज्योति मल्होत्रा के अच्छे संबंध !
दरअसल हरियाणा की ज्योति मल्होत्रा समेत 6 लोगों को पुलिस ने पाकिस्तान जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया हुआ है, जिनसे पूछताछ जारी है, वायरल FIR कॉपी की मानें तो ज्योति के हवाले से लिखा है मैं साल 2023 में दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन वीजा के लिए गई थी. वहां दानिश से मुलाकात हुई. दानिश का नंबर लिया और हमारी बातचीत होने लगी. उसके बाद जब दो बार पाकिस्तान जाना हुआ तो दानिश के कहने पर ही वहां उसके परिचित अहवान से मुलाकात की. अहवान ने मेरे रुकने और घूमने फिरने का इंतजाम किया. अली अहवान ने ही पाकिस्तान के इंटेलिजेंस अधिकारियों और कई बड़े ऑफिसर से मेरी मुलाकात करवाई शाकिर और राणा शाहबाज से भी वहीं मुलाकात हुई.
जट रंधावा का सामने आया असली राज !
शाकिर का नंबर जट रंधावा के नाम से ज्योति ने मोबाइल में सेव किया था ताकि किसी को शक ना हो. WhatsApp, Telegram और Snapchat के जरिए ज्योति इन लोगों के संपर्क में रही. दिल्ली में कई बार दानिश से मुलाकात हुई. बता दें ये वही दानिश है जिसे भारत सरकार ने देश छोड़ने का आदेश दिया है. खबर है हरियाणा और पंजाब में इसने कई लोगों को जासूस के रूप में तैयार करने की कोशिश की थी. जिनमें से ज्योति समेत छह लोगों को अभी हरियाणा से पकड़ा गया. वहीं उससे पहले पंजाब पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था. खबर यहां तक है कि ज्योति मल्होत्रा के संबंध कई पाकिस्तानी अधिकारियों से थे.