BTech CS Cutoff: देशभर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों (IIT और NIT) में बीटेक एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इंजीनियरिंग करने वाले लाखों छात्रों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस (CSE) ब्रांच रहती है। ऐसे में EWS (Economically Weaker Section) कैटेगरी के छात्रों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि उन्हें एक अच्छी सीट पाने के लिए कितनी रैंक की जरूरत होगी।
ईडब्ल्यूएस के लिए कितनी रैंक पर कंप्यूटर साइंस मिलेगी?
JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) काउंसलिंग के पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, EWS कैटेगरी के लिए प्रमुख संस्थानों की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक का एनालिसिसि आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि अलग-अलग IITs और NITs में EWS कैटेगरी के छात्रों को बीटेक एडमिशन में CSE सीट किस रैंक तक आवंटित हुई थी।
IIT में कंप्यूटर साइंस (CSE) का कटऑफ ट्रेंड
IIT बॉम्बे- लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए ओपनिंग रैंक 5 और क्लोजिंग रैंक मात्र 20 थी। वहीं छात्राओं के लिए यह 38 से 53 रैंक के बीच बंद हो गई थी।
IIT दिल्ली- EWS कैटेगरी की ओपनिंग रैंक 22 और क्लोजिंग रैंक 34 रही। EWS (फीमेल सीटें) 91-133 रही।
IIT मद्रास- ओपनिंग रैंक 21 और क्लोजिंग रैंक 29 पर बंद हुई। EWS (फीमेल सीटें) 67-69 रही।
IIT कानपुर- ओपनिंग रैंक 35 और क्लोजिंग रैंक 50 पर बंद हुई और छात्राओं के लिए 148-192 रही।
IIT खड़गपुर- ओपनिंग रैंक 45 और क्लोजिंग रैंक 78 पर बंद हुई और छात्राओं के लिए 199-231 रही।
नए IITs में राहत- अगर आपकी रैंक थोड़ी पीछे है, तो नए IIT जैसे IIT भिलाई (818-900 रैंक), IIT जम्मू (714-811 रैंक) और IIT धारवाड़ (772-828 रैंक), IIT गोवा (751-847 रैंक), IIT पल्लक्कड़ (715-764) में एडमिशन की उम्मीद रहती है।
यह भी पढ़ें: SWAYAM Exam City Slip 2026: एनटीए स्वयं परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
NIT में कंप्यूटर साइंस (CSE) का कटऑफ ट्रेंड
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में कंप्यूटर साइंस (CSE) ब्रांच में एडमिशन के लिए EWS कैटेगरी की कटऑफ हर साल बदलती है। इसमें होम स्टेट कोटा और दूसरे राज्य के कोटा के आधार पर ओपनिंग-क्लोजिंग रैंक अलग-अलग है।
NIT सुरथकल- यहां होम स्टेट के लिए EWS रैंक 260-397 के बीच थी और दूसरे राज्य के लिए 73-287 थी।
MNNIT इलाहाबाद- होम स्टेट के लिए 728-1038 रैंक रही और दूसरे राज्य के लिए 468-574 थी।
MNIT जयपुर- होम स्टेट के लिए 660-766 रैंक रही और दूसरे राज्य के लिए 593-647 रही।
कम रैंक वालों के लिए विकल्प- जिन छात्रों की रैंक थोड़ी पीछे है, उनके लिए NIT जालंधर, NIT हमीरपुर, NIT अगरतला, NIT गोवा, NIT मेघायल, NIT पुड्डुचेरी, NIT अरुणाचल प्रदेश बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं।