Bihar Assembly Elections 2025: बिहार मे विधान सभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी अखाड़े में उतरने के लिए कमर कस ली है। सभी पार्टियां वोटर को लुभाने के लिए तरह तरह के खेल खेल रही हैं । बीजेपी ने इस बार ‘महिला, मंदिर और मोदी’- यानी MMM फार्मूले के साथ अपनी रणनीति के साथ चुनावी रण में उतरने की तैयारी कर ली है। चुनावी दिशा को को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए NDA सरकार ने महिलाओं और धार्मिक-सांस्कृतिक भावनाओं को साधने का सिलसिला शुरू कर दिया है।
पीएम मोदी 9 प्रमंडलों में करेंगे चुनावी जनसभा
बीजेपी के ट्रिपल फैक्टर का पहला स्तंभ पीएम मोदी 15 जुलाई से लेकर 15 सितंबर तक बिहार के सभी 9 प्रमंडलों में चुनावी जनसभा करेंगे। इसमें वह ट्रिपल फार्मूले के जरीए महिलाओं और धार्मिक-सांस्कृतिक भावनाओं को पर बात करेंगे। अगले ढाई महीनों में 10 से ज्यादा बार पीएम मोदी बिहार का दौरा कर वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे।
महिला वोट बैंक को लुभाने की कोशिश
बीजेपी के ट्रिपल फैक्टर दूसरे स्तंभ के तहत बिहार में महिलाओं को लुभाने के लिए कई महिला योजनाओं को शुरू कर सकती है। अगर देखा जाए तो प्रदेश में महिलाओं का वोट बैंक अच्छा खासा है, जिसको साधने के लिए बीजेपी और जेडीयू रणनीति बना रही है। बीते कुछ दिनों से बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है। इसमें पेंशन योजना भी शामिल है। हाल ही में सीएम नीतीश कुमार ने विधवा और वृद्धा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है।मंदिर निर्माण से हिंदू वोट साधने की तैयारी
मंदिर निर्माण
बीजेपी के ट्रिपल फैक्टर में तीसरा स्तंभ ‘मंदिर’ है। बीजेपी और जेडीयू ने सीतामढ़ी में माता सीता के भव्य मंदिर के निर्माण का ऐलान कर हिंदू वोटरों को साधने का प्रयास किया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंदिर का नक्शा भी दिखा चुके हैं। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह भी इस मंदिर का जिक्र कर चुके है।