
जीएसटी के स्लैब में बदलाव के बाद कई चीजे सस्ती होने के चांसेस हैं। अभी होटल बिल पर 12 और 18 प्रतिशत वाले अलग-अलग स्लैब लागू रहे हैं। इससे एसी रूम और उससे जुड़ी सर्विस का चार्ज बढ़ जाता है। अगर ये स्लैब खत्म होते हैं तो ये सेवाएं सस्ती हो जाएंगी। इससे ग्राहकों को बड़ा लाभ होगा। इसका सीधा असर होटल और रेस्तरां बिल पर भी दिखेगा। एसी कमरों में ठहरना पहले से कम खर्चीला होगा. आम ग्राहकों के लिए यह बदलाव राहत भरा होने वाला है। इससे जेब पर बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा। आपको बताते है कि क्या होगा सस्ता और महंगा।
होटल के AC कमरे का बिल
पहले होटल रूम टैरिफ के हिसाब से जीएसटी के अलग-अलग स्लैब लगते थे। 1000 से 7500 रुपये तक के टैरिफ वाले कमरों पर 12% जीएसटी लगता था। 7500 रुपये से ऊपर वाले कमरों पर 18% जीएसटी लगाया जाता था. इसी कारण से एसी कमरे का का बिल अधिक बढ़ जाता था. नई व्यवस्था में सिर्फ दो ही स्लैब होंगे।
घर और ज़्यादा किफायती हो जाएंगे
निर्माण लागत कम होने का सीधा फायदा घर खरीदारों तक पहुंच सकता है. डेवलपर्स अगर यह बचत ग्राहकों को देते हैं। घर और ज़्यादा किफायती हो जाएंगे। किफायती आवास को सबसे बड़ा लाभ मिलेगा। इन पर पहले से ही सिर्फ 1% रियायती जीएसटी (इनपुट टैक्स क्रेडिट के बिना) लगता है. कच्चे माल की कीमतें घटने से ऐसे प्रोजेक्ट्स सस्ते हो जाएंगे।
वहीं, मिड-सेगमेंट और लक्जरी प्रोजेक्ट्स जिन पर निर्माणाधीन घरों की बिक्री पर 5% जीएसटी लगता है। उनमें भी कीमतें घट सकती हैं, अगर बिल्डर यह राहत ग्राहकों तक पहुंचाते हैं. रियल एस्टेट संस्थाओं जैसे क्रेडाई (CREDAI) का कहना है कि इस सुधार से रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने और नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने रफ्तार बढ़ सकती है. इसका सबसे अधिक असर टियर-2 और टियर-3 शहरों में दिखेगा। वहीं शराब, तंबाकू जैसी चीजों पर दाम काफी बढ़ जाएगा। इस पर 40 प्रतिशत का स्लैब लग जाएगा।