Brezza Facelift on EMI: अगर आप अपने परिवार के लिए प्रीमियम और बजट फ्रेंडली SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए Maruti Brezza एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। नई Brezza फेसलिफ्ट के बेस मॉडल की एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये है। अगर आपका बजट एक बार में पूरा पैसा देने का नहीं है, तो आप इसे आसानी से लोन पर भी खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं कार लोन लेने के लिए कितना डाउन पेमेंट करना होगा और हर महीने कितना EMI आएगा।
2 लाख के डाउन पेमेंट पर कितना आएगा मंथली EMI
आपको बता दें कि नई Maruti Brezza के बेस वेरिएंट LXi की एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये है। लेकिन RTO, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और दूसरे जरूरी चार्ज मिलाकर इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 8.50 लाख तक हो जाती है। ऐसे में अगर आप 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 6.50 लाख का कार लोन लेना होगा। बता दें, कार लोन की ब्याज दर बैंक और ग्राहक की प्रोफाइल के हिसाब से अलग हो सकती है।
5 साल पर कितना आएगा मंथली EMI
अगर आप 6.50 लाख रुपये का कार लोन 9 फीसदी सालाना ब्याज दर पर 5 साल यानी 60 महीने के लिए लेते हैं तो हर महीने करीब 13,490 रुपये की EMI बनती है। यह ऑप्शन उन लोगों के लिए ठीक हो सकता है, जो हर महीने करीब 13 से 14 हजार रुपये की EMI आसानी से चुका सकते हैं और लोन को ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहते।
यह भी पढ़ें: Indian Car Market Trends: E20 के डर से पेट्रोल कारों से खफा हुए खरीदार! सामने आए FADA के हैरान करने वाले आंकड़ें
7 साल पर कितना आएगा मंथली EMI
वहीं अगर आप महीने का खर्च कम रखना चाहते हैं, तो 7 साल का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। इससे आपकी मंथली EMI घटकर करीब 10,450 रुपये रह जाएगी। हालांकि ध्यान रखें कि लोन की अवधि जितनी लंबी होगी, बैंक को दिया जाने वाला कुल ब्याज उतना ही ज्यादा बढ़ जाएगा।
टॉप वेरिएंट्स के लिए बढ़ जाएगा बजट
Brezza का बेस LXi वेरिएंट सबसे कम कीमत में मौजूद है, लेकिन अगर आप ज्यादा फीचर्स, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स या सीएनजी वेरिएंट्स की तरफ जाते हैं, तो उसकी ऑन-रोड कीमत 10 से 15 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। ऐसे में आपकी डाउन पेमेंट और EMI दोनों में बढ़ोतरी होगी।