WhatsApp Rule Change: मेटा ने WhatsApp Business Platform के लिए नया प्राइसिंग स्ट्रक्चर लागू कर दिया है। वॉट्सऐप बिजनेस का इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को 1 अक्टूबर 2026 से मैसेज भेजने के लिए पैसे देने होंगे। इसके साथ ही जिन बिजनेस अकाउंट में पेमेंट मेथड जुड़ा नहीं है, उनके सर्विस मैसेज की डिलीवरी रूक सकती है।
सामान्य वॉट्सऐप पर कोई चार्ज नहीं
बता दें अगर आप सामान्य वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा। चैट करना और मैसेज पाना पहले की तरह पूरी तरह फ्री रहेगा। यह चार्ज सिर्फ वॉट्सऐप बिजनेस API/Platform का इस्तेमाल करने वाली बड़ी कंपनियों, बैंकों, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स और स्टार्टअप्स पर लागू होगा।
1 अक्टूबर से नहीं डिलीवर होंगे मैसेज
मेटा ने वॉट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाले सॉल्यूशन प्रोवाइडर और सीधे इंटीग्रेशन वाले बिजनेस को पहले ही पेमेंट मेथड जोड़ने के लिए कहा था। कंपनी के मुताबिक 30 सितंबर तक पेमेंट मेथड ऐड नहीं करने वाले अकाउंट्स के सर्विस मैसेज 1 अक्टूबर से डिलीवर नहीं कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: 6,000mAh बैटरी और 6 साल का OS अपडेट! Samsung Galaxy A08 भारत में लॉन्च, जानें कीमत
क्या है नियम
पहले जब आप किसी कंपनी को मैसेज करते थे, तो उसके बाद 24 घंटे के अंदर कंपनियां आपको ऑर्डर कन्फर्मेशन या डिलीवरी अपडेट जैसे यूटिलिटी मैसेज बिना किसी चार्ज के भेज सकती थीं, लेकिन अब 1 अक्टूबर से कंपनियों को इन मैसेज के लिए भी पैसे देने होंगे। मेटा अब सर्विस मैसेज भजने के बजाय डिलीवर होने वाले मैसेज के आधार पर चार्ज करेगा। इसकी कीमत अलग-अलग मार्केट के हिसाब से बदल सकती है।
पहले 1000 मैसेज मुफ्त
बता दें, कंपनियों को राहत देने के लिए ग्राहकों के सवालों का जवाब देने वाले पहले 1000 मैसेज हर महीने मुफ्त मिलेंगे। इसके बाद ही अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके अलावा Click-to-WhatsApp Ads या Facebook Pages के Call-to-Action Buttons से आने वाले मैसेज के लिए मौजूदा 72 घंटे की Free Window भी जारी रहेगी। इस अवधि में बिजनेस को Meta की मैसेजिंग चार्जिंग नहीं देनी होंगी।