Whatsapp Update: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आ गया है। WhatsApp के इस फीचर का नाम Message Summaries है। यह फीचर AI की मदद से काम करता है, जो यूजर्स को कई सारे मैसेज का सारांश देगा। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को एक-एक मैसेज पढ़ने की जरूरत नहीं है। वे कई सारे मैसेज की बात एक सारांश के जरिए समझ सकते हैं।
ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी जानकारी
WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए नए फीचर की जानकारी दी है। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि कंपनी Message Summaries फीचर के लिए उत्साहित है। यह एक नया ऑप्शन है, जो चैट में अनरीड मैसेज को प्राइवेट तरीके से और जल्दी सारांशित करने के लिए मेटा एआई का यूज करता है, ताकि यूजर अपने बिना पढ़े हुए मैसेज को पूरी तरह पढ़े बिना ही जान लें कि क्या चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Iran में iPhone16 के दाम सुन उड़ जाएंगे आपके होश, जानिए Qatar में क्या है कीमत
मैसेज को रखा जाएगा सिक्योर
कंपनी ने बताया है कि इन सभी मैसेज को सिक्योर भी रखा जाएगा, ताकि कोई अन्य शख्स उन मैसेजेस को ना देख सके। नया फीचर ग्रुप और पर्सनल चैट पर काम करेगा। WhatsApp का यह लेटेस्ट फीचर ऑप्शनल है, यूजर्स चाहें तो इसे डिफॉल्ट ऑफ भी कर सकते हैं। यह कंडेंस्ड की गई मैसेज विंडो सिर्फ आपको ही नजर आएगी और इसे प्राइवेट प्रोसेसिंग के तहत प्रोटेक्ट भी किया जाता है। बता दें कि समराइज फीचर का यूज करने के लिए यूजर्स को सिंपल Unread messages आइकन पर क्लिक करना होगा और फिर यूजर्स को बुलेट्स लिस्ट व्यू में सभी अनरीड मैसेज की समराइज डिटेल्स मिल जाएगी।