WhatsApp Rule Change: वॉट्सऐप का इस्तेमाल लाखों लोग रोज़ चैटिंग, फ़ोटो वीडियो शेयर करने और कई ज़रूरी कामों के लिए करते हैं। साथ ही वॉट्सऐप का इस्तेमाल कई कंपनियां और बिजनेस में ग्राहकों से जुड़ने, ऑर्डर की जानकारी देने और डिलीवरी अपडेट भेजने के लिए भी करते हैं। अब इसी Business Messaging सिस्टम में Meta बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यह नया नियम सिर्फ उन कंपनियों, बैंकों और बड़े ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स के लिए है जो WhatsApp के जरिए अपने ग्राहकों को मैसेज भेजते हैं। हालांकि इसका सीधा असर आम WhatsApp यूजर्स पर नहीं पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि 1 अक्टूबर से क्या बदलेगा।
क्या है नया नियम
पहले जब आप किसी कंपनी को मैसेज करते थे, तो उसके बाद 24 घंटे के अंदर कंपनियां आपको ऑर्डर कन्फर्मेशन या डिलीवरी अपडेट जैसे यूटिलिटी मैसेज बिना किसी चार्ज के भेज सकती थीं, लेकिन अब 1 अक्टूबर से कंपनियों को इन मैसेज के लिए भी पैसे देने होंगे।
14 पैसे प्रति मैसेज का चार्ज
भारत में मेटा ने यूटिलिटी मैसेज जैसे ऑर्डर स्टेटस, डिलीवरी अपडेट आदि के लिए 11.5 पैसे प्रति मैसेज का रेट तय किया है। 18% जीएसटी जुड़ने के बाद कंपनियों को यह करीब 14 पैसे प्रति मैसेज पड़ेगा।
प्रमोशनल मैसेज और महंगे
लॉगिन या वेरिफिकेशन के लिए आन वाले OTP मैसेज पर भी कंपनियों को पैसे चुकाने होंगे। सेल, डिस्काउंट या ऑफर्स वाले मैसेज भेजने के लिए कंपनियों को करीब 86 पैसे प्रति मैसेज देना होगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली की इन प्रमुख मार्केट में व्यापारियों का 2 अक्टूबर को 'No UPI Day' मनाने का ऐलान, जानिए वजह
पहले 1000 मैसेज मुफ्त
बता दें, कंपनियों को राहत देने के लिए ग्राहकों के सवालों का जवाब देने वाले पहले 1000 मैसेज हर महीने मुफ्त मिलेंगे। इसके बाद ही अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके अलावा Click-to-WhatsApp Ads या Facebook Pages के Call-to-Action Buttons से आने वाले मैसेज के लिए मौजूदा 72 घंटे की Free Window भी जारी रहेगी. इस अवधि में बिजनेस को Meta की मैसेजिंग चार्जिंग नहीं देनी होंगी।
आम वॉट्सऐप यूजर्स पर क्या होगा असर
आपको बता दें कि दोस्तों, परिवार या रिश्तेदारों से चैट करने, कॉल करने या मीडिया शेयर करने का कोई पैसा नहीं लगेगा। आप किसी कंपनी या बैंक से चैट करते हैं या उनके ओटीपी और डिलीवरी अपडेट पाते हैं, तो भी आपको कोई भुगतान नहीं करना है।