WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप का इस्तेमाल लाखों लोग रोज़ चैटिंग, फ़ोटो वीडियो शेयर करने और कई ज़रूरी कामों के लिए करते हैं। वहीं, वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक बड़े एआई फ़ीचर पर काम कर रहा है। इस नए अपेडट के आने के बाद यूज़र्स को किसी भी एआई टूल का इस्तेमाल करने के लिए अलग से ऐप या वेबसाइट खोलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। अब थर्ड पार्टी एआई एजेंट और बोट्स सीधे वॉट्सऐप के अंदर ही काम करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं यह फ़ीचर कैसे काम कर सकता है।
कैसे काम करेगा यह नया फ़ीचर
अगर आप वॉट्सऐप पर किसी से बात कर रहे हैं और आपको किसी सवाल का जवाब चाहिए या कोई काम करवाना है, तो आप चैट के दौरान ही बाहरी एआई एजेंट को जोड़ सकेंगे। यूज़र्स को सिर्फ़ वॉट्सऐप के अपने एआई तक सीमित नहीं रहना होगा। अलग-अलग कंपनियों और डेवलपर्स के एआई बोट्स भी वॉट्सऐप में उपलब्ध होंगे।
यूज़र्स को क्या फ़ायदा होगा
वॉट्सऐप पहले से ही लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा है। इस फ़ीचर के आने से आम यूज़र्स के लिए एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना काफ़ी आसान और सुलभ हो जाएगा। इससे सबसे बड़ा फ़ायदा यही होगा कि एआई का इस्तेमाल करने के लिए बार-बार ऐप बदलने की ज़रूरत कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: अब फोन खरीदते समय सिर्फ कैमरा नहीं, एआई भी बना बड़ा कारण, बदल रही लोगों की पसंद
कब तक होगा रोलआउट
बता दें कि कंपनी की ओर से अभी इस फ़ीचर के लॉन्च की आधिकारिक तारीख़ का ऐलान नहीं किया गया है। फ़िलहाल इस पर काम चल रहा है। आने वाले समय में यह साफ़ होगा कि वॉट्सऐप किन-किन एआई टूल्स को अपने प्लेटफ़ॉर्म पर सपोर्ट करेगा।