Happy International Men's Day 2025: हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। यह 80 से अधिक देशों में सेलिब्रेट किया जाता है। अगर आपके जीवन में भी कोई खास पुरुष है, तो आप उनके लिए इस दिन को स्पेशल बना सकते हैं। हम अक्सर अपने लाइफ के पुरुषों जैसे हमारे पिता, भाई, पार्टनर, दोस्तों के योगदान को सेलिब्रेट करना भूल जाते हैं। लेकिन इंटरनेशनल मेन्स डे के जरिए हम अपने लाइफ के बेहद जरूरी हिस्से को थैंक यू बोलने का प्रयास कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस दिन की शुरुआत कब हुई थी और इस बार की थीम क्या है।
कब हुई थी शुरुआत
आपको बता दें कि 'अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस' की शुरुआत 1999 में त्रिनिदाद और टोबैगो में हुई थी। वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर Dr. Jerome Teelucksingh ने इस दिन को शुरू किया। उन्होंने 19 नवंबर को अपने पिता की जयंती मनाने के लिए यह दिन चुना था। उन्होंने लोगों से कि आग्रह किया कि लड़कों और पुरुषों से संबंधित मुद्दों की बात की जाए। उसके बाद से ही यह हर साल बड़े पैमाने पर मनाया जाने लगा।
यह भी पढ़ें: Delhi NCR Schools: क्या प्रदूषण के कारण दिल्ली एनसीआर में बंद होंगे स्कूल? एक्यूआई का स्तर 600 पार
भारत में कब से हुई शुरुआत
बता दें कि मेन्स डे मनाने की शुरुआत भारत में साल 2007 में हुई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, राइटर उमा चल्ला ने भारत में मेन्स डे माने की शुरुआत की थी। उमा चल्ला ने इस दिन के जरिए पुरुषों से जुड़ी बातों को उठाने इस दिन की शुरुआत की थी। तब से भारत में भी इंटरनेशनल मेन्स डे मनाया जाता है।
इंटरनेशनल मेन्स डे 2025 की थीम
इंटरनेशनल मेंस डे पुरुषों और लड़कों के लिए बेहतर मदद, हेल्थ, रिलेशनशिप को बढ़ावा देने और मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करने का अवसर देता है। वहीं इस बार मेन्स डे की थीम Celebrating Men and Boys है। मेन्स डे के खास दिन पर अपने जीवन के हीरो के महत्व को जानें और अपनी जिंदगी में उनके योगदान की सराहना करें।