International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को 10 साल पूरे हो चुके हैं 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला और 2024 में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा किया । सत्ता में आने के बाद से ही पीएम मोदी ने योग को भारत की अमूल्य धरोहर माना और दुनिया को योग की अच्छाइयों के बारे में बताया और अगले ही साल संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया। 2015 से, पीएम मोदी ने योग को एक विशेष थीम के साथ में मनाने का संकल्प लिया। आज पूरी दुनिया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में योग के बारे में लोगों को संबोधित करेंगे आज पूरी दुनिया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। तो आइए जानते हैं पिछले 10 सालों की थीम के बारे में
2015-सद्भाव और शांति के लिए योग
यह कार्यक्रम कर्तव्य पथ पर आयोजित किया गया था, जिसका विषय 'सद्भाव और शांति के लिए योग' था प्रधानमंत्री मोदी और 84 देशों से आए व्यक्तियों सहित 35,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े - सबसे बड़ी योग कक्षा और सबसे अधिक राष्ट्रीयताओं की भागीदारी के लिए।
2016-सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योग
यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स आयोजित किया गया था इसमें 30,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने गहरी सांस लेने और स्ट्रेचिंग व्यायाम का नेतृत्व किया।
2017- स्वास्थ्य के लिए योग
लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में इस कार्यक्रम में 51,000 से अधिक योग प्रेमियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस कार्यक्रम के हिस्सा बने
2018-'शांति के लिए योग
देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में इस कार्क्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में 50,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आसन किये।
2019- 'हृदय के लिए योग
रांची के प्रभात तारा मैदान में इस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 40,000 से अधिक लोग शामिल हुए,इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने योग के महत्व पर जोर दिया।
2020-घर पर योग और परिवार के साथ योग
कोविड-19 महामारी के कारण सार्वजनिक समारोहों में कटौती के तहत समारोह डिजिटल हो गए। एक टेलीविज़न संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि महामारी के कारण, दुनिया को पहले से कहीं अधिक योग की आवश्यकता महसूस हो रही है।
2021-कल्याण के लिए योग
इस थीम के तहत, योग का समारोह फिर से घर में ही मनाया गया। पीएम मोदी ने कहा कि योग ने महामारी से लड़ने में दुनिया भर में ताकत और आत्मविश्वास पैदा किया है।
2022-'मानवता के लिए योग
कर्नाटकके मैसूरु पैलेस ग्राउंड्स इसका आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में 15,000 लोगों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने योग सत्र का नेतृत्व किया और एक अनूठी 'गार्जियन रिंग' पहल के तहत 79 देशों,एक साथ जोड़ा गया
2023-वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग
न्यूयॉर्कके संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग मनाया गया इस योग सत्र में सबसे अधिक संख्या में राष्ट्रीयताओं - 135 से अधिक - की भागीदारी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
2024- श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर
श्रीनगर में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 24.53 करोड़ लोगों के साथ योग मनाया। इस कार्यक्रम ने कई नए रिकॉर्ड बनाए, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो गए।
2025-एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य
विशाखापत्तनम में पीएम मोदी 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे है। उन्होंने कार्यक्रम में कहा, "योग एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए है। योग हमें मैं से हम की ओर ले जाता है। भारत दुनिया को उपचार प्रदान कर रहा है।"