यूपी का नहीं होगा बाल भी बांका, नहीं बख्शे जाएंगे गद्दारों के एक भी ‘आका’। ये बात एकदम सच है क्योंकि योगी ने गद्दारों को सबक सिखाने की कसम खाई है। यूपी में अशांति फैलाने वालों का न सिर्फ कमरतोड़ इलाज होगा, बल्कि ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी, जिसके लिए योगी फोर्स ने कमर कस ली है। योगी का आदेश मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी चौकन्ने हो गए हैं। क्योंकि खबर है कि यूपी के कई हिस्सों में हमला हो सकता है, लेकिन जैसी ही ये बात योगी को पता चली, तुरंत बैठक हुई और योगी ने अधिकारियों को अलर्ट कर दिया। बता दें, हाल ही में खबर आई थी कि नेपाल बॉर्डर के रास्ते कुछ लोग यूपी में घुसपैठ कर सकते हैं, जिसको लेकर अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। लेकिन इस बीच हमले की आशंका पर यूपी पुलिस चीफ ने सभी जिलों के कप्तानों को अलर्ट पर रहने को कहा है। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखने का आदेश दिया गया है।
संदिग्धों पर योगी फोर्स की नजरें
संदिग्धों पर योगी फोर्स ने अब नजरें गढ़ा ली हैं, ताकि यूपी में कोई अप्रिय घटना न हो सके। सवाल है कि आखिर क्यों यूपी को ही निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है? इसका जवाब भी आपको बताते हैं, लेकिन उससे पहले बता दें कि योगी अब फुल एक्शन मोड में हैं। दरअसल, खुफिया विभाग ने इनपुट दिया है कि यूपी में रेलवे, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, गैस-तेल भंडारण और संचार से जुड़े प्रतिष्ठानों पर हमला किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान यूपी में हमला करने की साजिश रच रहा है। इसको लेकर बड़ी बैठक भी बुलाई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटेलिजेंस के इनपुट पर डीजीपी मुख्यालय ने गोरखपुर समेत सभी जिलों की सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
9 जून को बुलाई गई एक बड़ी बैठक
इसके साथ ही 9 जून को एक बड़ी बैठक भी बुलाई गई है। बता दें, ये आदेश गृह मंत्रालय की ओर से सभी मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को भेजे गए पत्र में लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि डीआरडीओ, रेलवे, परमाणु ऊर्जा विभाग, रक्षा शिपयार्ड, गैस संयंत्र, प्रमुख बंदरगाह और वित्तीय संस्थान गंभीर खतरे की जद में हैं। इसको लेकर डीजीपी कार्यालय ने सभी जिलों को सावधानी बरतने और हर प्रतिष्ठान की सुरक्षा को नए सिरे से परखने के निर्देश दिए हैं। खबरों के मुताबिक, जिन इलाकों में नो ड्रोन जोन, नो फोटोग्राफी, नो फिशिंग है, वहाँ सख्ती बरतने की बात कही गई है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी के साथ-साथ फील्ड पेट्रोलिंग और चेकिंग तेज करने का आदेश दिया गया है। यूपी में बाहर से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।