
UP PET Result 2025 Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) प्रांरभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 संपन्न हो गई है। यूपी पीईटी की परीक्षा 6 और 7 सितंबर को पूरे यूपी में आयोजित की गई थी। यूपीएसएसएससी की ओर से प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दिया गया है, लेकिन अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। बता दें कि पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा अभ्यर्थी हैं इसलिए परिणाम में 2-3 महीने लग सकते हैं। हालांकि, आयोग की ओर से अभी परिणाम घोषित करने की कोई तिथि तय नहीं की गई है। पीईटी 2025 का स्कोर तीन साल तक मान्य होगा और आयोग हर साल पीईटी आयोजित करेगा।
स्कोर 3 साल तक रहेगा वैलिड
आपको बता दें कि इस बार पीईटी स्कोर तीन साल तक वैलिड रहेगा। यानी तीन साल तक यूपी के ग्रुप सी भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि आयोग हर साल पीईटी की परीक्षा आयोजित करवाता है। पीईटी का रिजल्ट जारी होने के बाद ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकलने वाली है। यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 44778 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव के लिए मुहर लगा दिया है। इन नौकरियों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा।
2023 में कब आया था रिजल्ट
आपको बता दें कि साल 2023 में पीईटी की परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित की गई थी और पीईटी परीक्षा का रिजल्ट 29 जनवरी को आया था। पीईटी परीक्षा में पिछली बार 12,58,867 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, इस बार 19 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए हैं, ऐसे में अनुमान है कि इस बार रिजल्ट आने में तीन माह का समय लग सकता है।