BP Checking Tips: आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या एक आम समस्या बन गई है। यही वजह है कि लाखों लोग घर पर ही डिजिटल बीपी मशीन से नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर चेक करते हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि बीपी नापने का सही तरीका न मालूम होने पर आपकी रीडिंग गलत आ सकती है। कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर के अनुसार कई बार सिर्फ गलत हाथ चुनने या गलत पोजीशन में बैठने से भी बीपी ऊपर-नीचे हो सकता है। तो आइए जानते हैं बीपी नापने का सही तरीका क्या है।
किस हाथ से नापना चाहिए बीपी
डॉक्टर के मुताबिक जब भी आप पहली बार ब्लड प्रेशर चेक करें, तो दोनों हाथों की जांच जरूर करें। अगर जांच में किसी एक हाथ में बीपी लगातर ज्यादा आता है, तो भविष्य की सभी जांचों के लिए उसी हाथ को मुख्य मानना चाहिए। हर बार अलग-अलग हाथ से बीपी नापने से पुरानी और नई रीडिंग की सही तुलना करना मुश्किल हो जाता है।
क्यों अलग होती है दोनों हाथों की रीडिंग
बता दें कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और धमनियों की बनावट के कारण दोनों हाथों की रिडिंग में थोड़ा बहुत अंतर होना सामान्य है। लेकिन अगर दोनों हाथों के बीच 10 से 15 mmHg या उससे अधिक अंतर बार-बार दिखे, तो यह किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेना बहुत जरूरी है।
इन बातों का रखें ध्यान
डॉक्टर के अनुसार बीपी चेक करने से 30 मिनट पहले चाय, कॉफी, धूम्रपान और भारी एक्सरसाइज से बचें। इसके अलावा कुर्सी पर आराम से बैठें, पीठ को टेक दें और दोनों पैरों को जमीन पर सीधा रखें। जिस हाथ से बीपी नाप रह हैं, उसे दिल की ऊंचाई के बराबर किसी टेबल पर रखें। बता दें, चलते-फिरते या हड़बड़ी में बीपी चेक करने से असल रीडिंग प्रभावित होती है।
यह भी पढ़ें: Sugar Control Tips: ब्लड शुगर को करना है कंट्रोल, तो जानें खाने के बाद कितनी देर टहलना है सही
घर पर बीपी चेक करते समय इन गलतियों को करने से बचें
हर बार अलग हाथ में बीपी नापना
बीपी चेक करते समय बातचीत
कफ को सही तरीके से न लगाना
खाना खाने या सीढ़ियां चढ़ने के तुरंत बाद बीपी चेक करें
एक बार की रीडिंग देखकर घबराना