Bollywood Bulletproof Cars: मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना ने बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता खड़ी कर दी है। इस घटना के बाद बॉलीवुड सेलेब्स की सुरक्षा और उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियों का चर्चा हर तरफ हो रही है। आखिर बड़े बॉलीवुड सितारे अपनी सुरक्षा के लिए किस तरह की कारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि बॉलीवुड में सबसे ज्यादा सुरक्षित कार किसके पास है।
क्या टाइगर श्रॉफ की कार बुलेटप्रूफ थी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गईं और हमलावरों द्वारा उनकी गतिविधियों पर नजर रखे जाने की बात भी सामने आई है। बता दें, टाइगर जिस BMW 3 Series Gran Limousine में सफर कर रहे थे, वह एक लग्जरी कार जरूर है, लेकिन यह फैक्ट्री फिटेड बुलेटप्रूफ कार नहीं है। इसमें एयरबैग और आधुनिक ड्राइविंग सुरक्षा तकनीके तो हैं, लेकिन बाहरी मामलों से बचाव के लिए यह आर्मर्ड नहीं है।
बॉलीवुड में किसके पास है सबसे सुरक्षित कार
रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के पास सबसे सुरक्षित कारों में से एक Mercedes-Benz S600 Guard है। इस लग्जरी सेडान का पैसेंजर कंपार्टमेंट पूरी तरह से आर्मर्ड होता है। इसके शीशे बहुत मोटे और मल्टी लेयर सुरक्षा वेल होते हैं, जिन पर मिलिट्री ग्रेड राइफल या स्नाइपर की गोलियों का भी असर नहीं होता है।
बम और ग्रेनेड तक से सुरक्षा
रिपोर्ट्स के अनुसार इन गाडियों का निचला हिस्सा इतना मजबूत होता है कि यदि कार के नीचे एक साथ दो हैंड ग्रेनेट भी फट जाए, तो भी अंदर बैठे व्यक्ति को खरोंच तक नहीं आएगी। बाहरी हमलों या जहरीली गैस के खतरे से निपटने के लिए इसमें विशेष ऑक्सीजन सप्लाई और इमरजेंसी एयर फिल्टर सिस्टम मौजूद होते हैं।
यह भी पढ़ें: Hyundai New Launch: मारुति अर्टिगा को टक्कर देने आ रही हुंडई की नई 7-सीटर कार, जानें फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स
किन-किन सितारों के पास है बुलेटप्रूफ कार
रिपोर्ट्स के अनुसार अमिर खाने के पास भी Mercedes-Benz S600 Guard जैसी अत्यधिक सुरक्षित बुलेटप्रूफ कार मौजूद है। इसके अलावा लगातार मिल रही धमकियों और सुरक्षा खतरों के चलते सलमान खान की गाड़ियों में भी विशेष आर्मरिंग और बुलेटप्रूफ सुरक्षा इस्तेमाल किए जाने की खबरें आती रही हैं।