Sunday Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने रिलीज के 17 दिन बाद यानि तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। वहीं 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जेम्स कैमरून की मच अवेटेड फिल्म ‘अवतार फायर एंड ऐश’ भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। लेकिन कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं 2’ ने उतना अच्छा परफॉर्म नहीं किया। तो आइए जानते हैं इन सभी फिल्मों ने अब तक कुल कितना कलेक्शन किया है।
धुरधंर 2
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते तो दमदार कमाई की ही थी वहीं तीसरे वीकेंड पर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 38.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म की 17 दिनों की कुल कमाई अब 555.75 करोड़ रुपये हो गई है।
'अवतार: फायर एंड एश'
अभी हाल ही में रिलीज हुई 'अवतार: फायर एंड एश'ने बॉक्स ऑफिस पर अपना डंका बजा दिया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अवतार: फायर एंड एश' ने रिलीज के पहले 19 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे दिन यानि शनिवार को 22.25 करोड़ रुपये कमाए और अपने पहले रविवार यानि 21 दिसंबर को फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है। इन 3 दिनों में फिल्म ने कुल 66.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 'अवतार: फायर एंड एश' को सबसे ज्यादा फायदा 3D और IMAX फॉर्मेट से मिलता नजर आ रहा है।
'किस किसको प्यार करूं 2'
कपिल शर्मा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' ने बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा परफॉर्म नहीं किया है। रिलीज के पहले हफ्ते में तो कुछ हलचल थी, लेकिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और अब 19 दिसंबर को रिलीज हुई 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने आखिरी कील ठोक दी। सैकनिल्क रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म ने महज 22 लाख रुपये जोड़े, जो अब तक का सबसे खराब कलेक्शन है। इस फिल्म का 10 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 11.88 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें, ये फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।