Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। जहां शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने वर्किंग डे होने के बावजूद अपनी पकड़ मजबूत रखी, तो सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने अपने चौथे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की। वहीं रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 अब मंदी का शिकार नजर आ रही हैं। तो आइए यहां जानते हैं कि इन सभी फिल्में ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
ओ रोमियो का कलेक्शन
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ओ रोमियो (O'Romeo) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। इसने ओपनिंग वीकेंड तक 30 करोड़ कमा लिए थे। हालांकि पहले मंडे को इसकी कमाई घटी और इसने 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन मंगलवार को इस फिल्म ने सबसे हैरान कर दिया, आमतौर पर सोमवार के बाद मंगलवार को कमाई गिरती है, लेकिन इस फिल्म की कमाई में मामूली बढ़त देखी गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ओ’रोमियो ने 5वें दिन यानि मंगलवार को 5.1 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का पांच दिनों का कुल कलेक्शन अब 40.35 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें: सलीम खान हेल्थ अपडेट: सर्जरी के बाद दिग्गज लेखक की हालत स्थिर, कल हटाए जा सकते हैं वेंटिलेटर से
बॉर्डर 2 का कलेक्शन
सनी देओल की यह फिल्म अब एक ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। रिलीज के चौथे मंगलवार को भी फिल्म ने अपनी रफ्तार धीमी नहीं होने दी। हालांकि अब इसकी कमाई करोड़ों से लाखों में सिमट गई है। वहीं फिल्म ने अपने चौथे मंगलावर को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 91 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ बॉर्डर 2 की कुल कमाई अब तक 323.26 करोड़ रुपये हो गई है।
मर्दानी 3 का कलेक्शन
मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है, लेकिन रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' अब अपने सफर के आखिरी पड़ाव पर है। फिल्म ने 18वें दिन करीब 45 लाख का कलेक्शन किया। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर मर्दानी 3 की कुल कमाई अब 46.6 करोड़ नेट हो गई है। 'ओ रोमियो' की रिलीज के बाद इसके स्क्रीन्स काफी कम हो गए हैं। वहीं शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह पस्त नजर आ रही है।