Best Laptops Under 40,000: अगर आप 40,000 रुपये से कम के बजट में एक नया और टिकाऊ लैपटॉप तलाश कर हैं, तो आपके लिए बाजार में कई विकल्प उपलब्ध है। इस रेंज में Windows 11, ChromeOS और Android आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कई लैपटॉप आसानी से मिल जाएंगे। कुछ डिवाइस बड़ी स्क्रीन और ज्यादा RAM देते हैं, तो कुछ हल्के डिजाइन और बेहतर बैटरी बैकअप पर फोकस करते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस बजट में कौन-कौन से लैपटॉप आप खरीद सकते हैं।
Dell Inspiron 15 3530
Dell Inspiron 15 3530 में Intel Core i3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 512GB SSD दी गई है। इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 38,090 रुपये है।
Asus Chromebook
Asus Chromebook CX14 में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Celeron प्रोसेसर और 8GB रैम मिलती है. इसका ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 11 Home है। इसकी कीमत 20,990 से 22,990 रुपये के बीच है।
Infinix INBook X1
Infinix INBook X1 में 14 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह Windows 11 पर चलता है और इसमें Intel UHD Graphics मिलते हैं। इसकी कीमत 27,490 से 40,990 रुपये तक है।
Lenovo Yoga 520
Lenovo Yoga 520 में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Intel Core i5 प्रोसेसर और 8GB RAM मिलती है। इसकी कीमत 35,000–50,000 रुपये के बीच है।
Primebook 2 Max
Primebook 2 Max में 15.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB UFS स्टोरेज मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 32,990 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Whatsapp यूजर्स के लिए खुशखबरी! चैट और चैनल्स में आया नया सर्च बटन; जानें कैसे करेगा काम
Acer Aspire 3 A311-45
Acer Aspire 3 A311-45 में 11.6 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें Intel Celeron N4500 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB SSD दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 39,990 रुपये है।