CBSE News: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं। स्टूडेंट्स भी अपनी तैयारियां शुरू कर चुके है। लेकिन, एग्जाम देने के बाद स्टूडेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि उनकी कॉपियां कौन चेक करता है? कॉपी चेक करने के कितने पैसे मिलते हैं? तो चलिए आज इस खबर में जानते हैं कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों कौन चेक करता है और उन्हें एक कॉपी चेक करने के कितने पैसे दिए जाते हैं।
कौन चेक करता है बोर्ड की कॉपियां
बता दें कि बोर्ड स्टूडेंट्स की कॉपियों की जांच प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखती है। बोर्ड इस प्रक्रिया में निष्पक्षता और सटीकता का काफी ध्यान रखती है। सीबीएसई के नियमों के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों सीबीएसई की ओर से नियुक्त टीचरों द्वारा चेक किया जाता है। बता दें कि स्कूलों की ओर से योग्य शिक्षकों के नाम सीबीएसई को भेजे जाते हैं और सीबीएसई इन्हीं नामों में से टीचर्स का चयन करता है। बोर्ड की ओर से कई तरह के टीचर्स नियुक्त किए जाते हैं, जिनके अलग अलग काम होते हैं।
यह भी पढ़ें: IBPS Clerk Prelims Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
बोर्ड में नियुक्त टीचर्स के कार्य
परीक्षक (Examiner): जो उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते हैं।
मुख्य परीक्षक (Chief Examiner): परीक्षक द्वारा की गई जांच की दोबारा समीक्षा करते हैं।
मुख्य/उप मुख्य परीक्षक (Chief/Deputy Chief Examiner): जो पूरे मूल्यांकन की निगरानी करते हैं।
संवीक्षक (Scrutinizers): जो छूटे हुए उत्तर और गलतियों की दोबारा जांच करते हैं।
कॉपी चेक करने के कितने पैसे मिलते है
मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं की एक कॉपियों की जांच के लिए टीचरों को 25 रुपये मिलते हैं, जबकि 12वीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 30 रुपये मिलते हैं। इसके साथ ही परिवहन किराया के रूप में 250 रुपये और भोजन के लिए केवल 75 रुपये दिए जाते हैं। बता दें कि शिक्षकों द्वारा इस राशि को बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।