Rishabh Pant: भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। बल्लेबाज ऋषभ पंत किसी छक्के या शानदार कैच के लिए नहीं बल्कि अपने इंस्टाग्राम की वजह से सुर्खियों में हैं। ऋषभ पंत ने ज़ेलू नामक एक वर्चुअल इन्फ्लुएंसर के कई इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स बनना शुरू हो गए हैं। मिया ज़ेलू एक एआई-जनरेटेड मॉडल है, जो अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती है।
फैंस ने कमेंट्स करना किया शुरू
दरअसल, कनाडा के वैंकूवर से पोस्ट की गई डिजिटल इन्फ्लुएंसर मिया जेलू (Mia Zelu) की एक तस्वीर पर जब लोगों ने देखा कि ऋषभ पंत ने लाइक किया है, तो फिर लोगों ने इसे किसी और तरह से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। फैंस ने तरह तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि 'भाई नॉटी हो रहे हो' तो दूसरे यूजर ने लिखा, 'पकड़ा गया पंत', कई यूजर्स ने Mia को टैग करते हुए सवाल भी कर डालr, क्या बात चल रही है?
जानिए कौन है मिया जेलू
बता दे कि Mia Zelu एक AI-जनरेटेड डिजिटल इन्फ्लुएंसर हैं, यानी इंसानी नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इमेज- जिसे देखकर भी लोग रिएक्ट कर रहे हैं। ज़ेलू अपने बोल्ड, ग्लैमरेस और स्टाइलिश इमेज के लिए जानी जाती है। मिया जेलू के इंस्ट्राग्राम पर 1,45,000 से भी ज्यादा फॉलोअर्स है।
कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई सामने
पंत की इस हरकत पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ नेटिज़न्स ने उनका मज़ाक भी उड़ाया है और कई तरह के मीम्स भी बनाए गए हैं। वहीं, बता दें कि कुछ महीने पहले विराट कोहली से जुड़ा एक ऐसा ही विवाद सामने आया था। जिसमें विराट कोहली ने गलती से इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर के एक पोस्ट पर लाइक कर दिया था।